Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Porbandar Lok Sabha Chunav Result 2024: मनसुख मंडाविया की बड़ी जीत, कांग्रेस उम्मीदवार ललित वसोया को इतने लाख वोटों से हराया

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:20 PM (IST)

    Porbandar Lok Sabha Election Results Live गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के खिलाफ कांग्रेस के ललित वसोया की चुनौती है। वसोया 2019 में इसी सीट पर लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। पार्टी ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताया है। अब मंगलवार को यह देखना होगा कि जनता किसका साथ देती है।

    Hero Image
    Porbandar Lok sabha election result 2024: पोरबंदर लोकसभा सीट।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Porbandar Lok Sabha Chunav Result 2024: पोरबंदर लोकसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनसुख मंडाविया ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ललित वसोया को करीब चार लाख वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के चलते यह यह सीट हाई-प्रोफाइल बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला था। 

    यह भी पढ़ें: कब हटेगी आचार संहिता? जानिए नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी

    इनके बीच है मुकाबला

    भाजपा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया तो कांग्रेस से ललित वसोया ने चुनाव लड़ा था। मंगलवार को भाग्य का फैसला हो गया। ललित वसोया 2019 में भी चुनाव हार चुके हैं। मगर पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया था। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था। छह निर्दलीय समेत कुल 12 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2024 में पोरबंदर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 07 मई को मतदान हुआ था।

    रमेशभाई ने जीता था 2019 का दंगल

    2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेशभाई लवजीभाई धडुक ने जीत का परचम लहराया था। मगर पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट दिया। रमेशभाई ने पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ललित वसोया को हराया था।

    पोरबंदर में कुल मतदाता

    पोरबंदर लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16,62,368 हैं। इनमें 8,65,387 पुरुष और 7,96,969 महिला मतदाताओं की संख्या है।

    यह भी पढ़ें: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?