Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pilibhit Lok Sabha Election Result 2019: पीलीभीत सीट पर वरुण गांधी भारी अंतर से चुनाव जीते

    By NiteshEdited By:
    Updated: Sat, 25 May 2019 03:59 PM (IST)

    Pilibhit Lok Sabha Election Result 2019 पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा के वरुण गांधी 704549 वोटों के साथ चुनाव जीते। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Pilibhit Lok Sabha Election Result 2019: पीलीभीत सीट पर वरुण गांधी भारी अंतर से चुनाव जीते

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pilibhit Lok Sabha Election Result 2019: पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा के वरुण गांधी 704549 वोटों के साथ चुनाव जीते। पीलीभीत लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार गुप्ता और सपा से हेम राज वर्मा को हार मिली है।

    वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से मेनका गांधी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 546934 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने बुद्धसेन वर्मा को 307052 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 62.86 प्रतिशत वोट पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड व नेपाल की सीमा से लगे इस संसदीय क्षेत्र में पहले आम चुनाव से लेकर वर्ष 1976 तक कांग्रेस का दबदबा रहा। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी का उम्मीदवार यहां से जीता, लेकिन 80 के चुनाव में सीट फिर कांग्रेस की झोली में चली गई। वर्ष 1989 के चुनाव में मेनका गांधी ने यहां से पहली बार चुनाव लड़ा और भारी वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया।

    परंतु 1991 में वह भाजपा प्रत्याशी के हाथों पराजित हो गई। इसके बाद 2004 तक सभी चुनाव में मेनका गांधी ने जीत दर्ज की। वर्ष 2009 के चुनाव में उन्होंने अपने बेटे वरुण गांधी को यहां से चुनाव लड़ाया। वरुण गांधी भी भारी बहुमत से जीत गए लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में मेनका गांधी फिर इसी सीट से चुनाव लड़ीं और कई लाख वोटों से विजय हासिल की।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप