Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन सिंह Vs उपेंद्र कुशवाह या I.N.D.I. गठबंधन.. काराकाट सीट पर किसका खेल बिगाडेंगे भोजपुरी के 'पावर स्‍टार'?

    Lok Sabha Election 2024 भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल से प्रत्‍याशी बनाया था लेकिन उन्‍होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। फिर आरा से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा थी। इस बीच भोजपुरी के पॉवर स्‍टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस सीट से एनडीए के प्रत्‍याशी उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं।

    By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Fri, 12 Apr 2024 03:51 PM (IST)
    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: काराकाट सीट से पवन सिंह ठोकेंगे ताल!

     राज्य ब्यूरो,पटना। काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने के निर्णय से इस सीट पर राजग (NDA) के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    कारण यह है कि युवा वर्ग के मतदाताओं के बीच पवन सिंह की गहरी पैठ है। सामाजिक समीकरण के गणित से भी देखें तो जिस राजपूत (क्षत्रिय) जाति से पवन ताल्लुक रखते हैं, उस मतदाता वर्ग के वोट में बिखराव की संभावना है। इसका लाभ आईएनडीआईए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की ओर से काराकाट सीट पर सीपीआईएमएल के राजा राम सिंह को मिल सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या कहते हैं रणनीतिकार?

    राजा राम सिंह कुशवाहा ओबरा विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। भाजपा ने पवन को बंगाल में आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, जहां चुनाव लड़ने से वे पीछे हट गए। भाजपा के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि पवन सिंह भी पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तरह मान जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मुझ पर भरोसा कीजिए जनाब.. सीट हमारी ही होगी', लालू से मंत्रणा व दावेदारों की दलीलें सुन दिल्ली गए मोहन

    बिहार में भाजपा में बगावत

    बिहार भाजपा में भी बगावत देखने को मिल रही है। मुजफ्फरपुर से भाजपा के दो बार सांसद रहे अजय निषाद टिकट कटने पर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। सासाराम सीट से टिकट कटने के बाद छेदी पासवान भी पार्टी से नाराज बजाए जा रहे हैं। काराकाट से जदयू के वर्तमान सांसद महाबली सिंह पार्टी के निर्णय से अंदरखाने क्षुब्ध बताए जा रहे हैं। इसका भी नुकसान राजग को हो सकता है।

    यह भी पढ़ें-  हां ! अच्छा तो है...जरा सरकारी वाला भी देखिए न...; जब मतदाताओं ने सुनाई समस्‍या! किस मुद्दे पर डालेंगे वोट?