Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    North West Delhi Lok Sabha Election Result 2019: उत्तर पश्चिम दिल्ली से जीते बीजेपी के हंस राज हंस, 5, 53, 897 मतों से 'आप' के गुगन सिंह को हराया

    By NiteshEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 12:51 PM (IST)

    North West Delhi Lok Sabha Election Result 2019 दिल्ली की बाकी सीट की तरह यहाँ उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भी भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है।

    North West Delhi Lok Sabha Election Result 2019: उत्तर पश्चिम दिल्ली से जीते बीजेपी के हंस राज हंस, 5, 53, 897 मतों से 'आप' के गुगन सिंह को हराया

    नई दिल्ली, जेएनएन। North West Delhi Lok Sabha Election Result 2019: दिल्ली की बाकी सीट की तरह यहाँ उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भी भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। बीजेपी के उम्मीदवार हंस राज हंस ने 5, 53, 897 वोटों से अपने नाम जीत दर्ज कराई। दिल्ली की जनता ने हंस राज हंस को 848663 वोट दिए। वहीं 'आप' के गुगन सिंह 294766 वोट पाकर दूसरे स्थान रहे। और तीसरे स्थान पर यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलोथिया 236882 वोट पाकर रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 में, राष्ट्री य राजधानी क्षेत्र दिल्लीव राज्य में, उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उदित राज का निर्वाचन हुआ। उन्हें 629860 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने राखी बिडला को 106802 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आप थी। 2014 में कुल 61.81 प्रतिशत वोट पड़े।

    उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारतीय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 7 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पर पहली बार संसदीय सीट के लिए मतदान 2009 में हुए। इस संसदीय क्षेत्र में किराड़ी, बादली, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, नांगलोई, नरेला, बवाना, रिठाला, रोहिणी, मुंडका समेत दस विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस इलाके में करीब सवा सौ गांव हैं और दो सौ से अधिक अनाधिकृत कालोनियां हैं।

    मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी जैसी पुनर्वास कालोनी भी हैं, जिनकी आबादी ही पांच लाख से अधिक है। यहां के प्रमुख बाजारों में मंगोलपुर कलां का पत्थर बाजार और नरेला का कस्बाई बाजार शामिल हैं। नांगलोई, मंगोलपुरी भी थोक और फुटकर बाजार के लिए जाने जाते हैं। अवंतिका का बाजार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इस इलाके में बवाना, मुंडका, नरेला प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हैं।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner