Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    North East Delhi Election Result 2019: उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी ने दी 3 लाख वोटों से शीला दीक्षित को शिकस्त

    By NiteshEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 12:46 PM (IST)

    North East Delhi Election Result 2019 उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी भाजपा को ज़बरदस्त जीत मिली है। यहाँ से बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने जीत का परचम लहराया है।

    North East Delhi Election Result 2019: उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी ने दी 3 लाख वोटों से शीला दीक्षित को शिकस्त

    नई दिल्ली, जेएनएन। North East Delhi Election Result 2019: उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी भाजपा को ज़बरदस्त जीत मिली है। यहाँ से बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने जीत का परचम लहराया है। मनोज तिवारी को 787799 वोट मिले हैं। और यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित 421697 वोट पाकर दूसरे स्थान रहीं। और तीसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे को 190856 वोट मिले। 

    वर्ष 2014 में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य में, उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मनोज तिवारी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 596125 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने आनंद कुमार को 144084 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आप थी। 2014 में कुल 67.32 प्रतिशत वोट पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 7 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। 2002 में गठित भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में यह लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ। इस संसदीय क्षेत्र में बुराड़ी, सीलमपुर, करावल नगर, रोहतास‍ नगर समेत 10 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में अक्षरधाम मंदिर प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner