Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर से नीतीश और आभा 34 तो गोपेश्वर 63 की उम्र में बने सांसद

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 22 Mar 2019 12:02 PM (IST)

    Lok Sabha Polls 2019. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से चुने गए सांसद में नीतीश भारद्वाज व आभा महतो सबसे कम उम्र में सांसद बने। ये दोनों की 34 साल की उम्र में सांसद चुने गए।

    Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर से नीतीश और आभा 34 तो गोपेश्वर 63 की उम्र में बने सांसद

    जमशेदपुर [विकास श्रीवास्तव]। जमशेदपुर का संसदीय इतिहास देखा जाए तो क्षेत्र से चुने गए सांसद में नीतीश भारद्वाज व आभा महतो सबसे कम उम्र में सांसद बने। ये दोनों की 34 साल की उम्र में सांसद चुने गए जबकि इस पद पर काबिज होनेवाले में सबसे उम्रदराज गोपेश्वर रहे जिन्हें 63 वर्ष की उम्र में मतदाताओं ने चुनकर लोकसभा भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आभा महतो पहली बार 1998 में सांसद चुनी गईं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस समय उनकी उम्र 34 साल थी। हालांकि इसके बाद अगले ही साल फिर लोकसभा चुनाव हुए और इस बार भी भाजपा से आभा महतो को विजयश्री मिली। उनसे पहले महाभारत सीरियल में कृष्ण की भूमिका निभानेवाले नीतीश भारद्वाज ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बात 1996 की है। उस समय नीतीश भारद्वाज की उम्र भी 34 साल थी। 11वीं लोकसभा में सांसद बने नीतीश भारद्वाज 2 जून 1962 को हुआ और वे 1996 में पहली बार जनता दल के इंदर सिंह नामधारी को पराजित कर सांसद चुने गए। वहीं आभा महतो ने 1998 में भाजपा से चुनाव लड़ा। 12वीं लोकसभा में रूसी मोदी को हराकर 34 साल की उम्र में जमशेदपुर सांसद बनने में सफलता हासिल की।

    आभा महतो।

    1984 में 63 की उम्र में गोपेश्वर चुने गए सांसद

    टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव के साथ-साथ विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी रहे गोपेश्वर ने 1984 में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने में सफलता हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद चुनावी लहर कांग्रेस के पक्ष में थी। गोपेश्वर को भी कांग्रेस से टिकट मिला। उन्होंने सीपीआइ के टीकाराम माझी को करारी शिकस्त दी। गोपेश्वर को 196965 मत मिले थे जबकि टीकाराम को 66202 मत मिले। मतदान का प्रतिशत पहली बार पचास प्रतिशत से अधिक हुआ। कुल 59.89 प्रतिशत मतदान हुआ। गोपेश्वर की जन्मतिथि 21 दिसंबर 1921 है। उस हिसाब से 1984 में जब वे सांसद चुने गए ता उनकी उम्र 63 साल के लगभग थी। यानि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के चुनावी इतिहास में वे सबसे उम्रदराज सांसद बने। इसके अलावा 2007 के उपचुनाव में सांसद चुनी गई सुमन महतो की उम्र उस समय 43 वर्ष थी जबकि 2011 में जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीते डॉ. अजय कुमार उस समय 49 वर्ष के थे।

     गोपेश्वर।

    किस उम्र में कौन बना सांसद

    वर्ष          नाम           उम्र 

    1962 डॉ. उदयकर मिश्रा   54

    1967  एससी प्रसाद       55

    1971 सरदार स्वर्ण सिंह   47

    1977 रुद्र प्रताप षाड़ंगी    49

    1980 रुद्र प्रताप षाड़ंगी    52

    1984 गोपेश्वर             63

    1989  शैलेंद्र महतो       36

    1991 शैलेंद्र महतो        38

    1996 नीतीश भारद्वाज      34

    1998 आभा महतो        34

    1999  आभा महतो        35

     2004 सुनील महतो      38

    2009 अर्जुन मुंडा         41

    2014 विद्युत वरण महतो   51

    डॉ अजय कुमार।