Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thiruvananthapuram Lok Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस प्र​त्याशी थरूर की बंपर जीत, बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर को किया पराजित

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:50 AM (IST)

    Thiruvananthapuram Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को उतारा। कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर ने एक बार फिर जीत हासिल कर ली है। लोकसभा चुनाव के परिणाम में थरूर ने बीजेपी के प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर को बड़े अंतर से पराजित कर दिया।

    Hero Image
    Thiruvananthapuram Lok Sabha Election Results Live:तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Thiruvananthapuram Lok Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर ने एक बार फिर जीत हासिल कर ली है। लोकसभा चुनाव के परिणाम में थरूर ने बीजेपी के प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर को बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इस सीट को कांग्रेस के गढ़ के रूप में जाना जाता है। थरूर 2009 से लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?

    इनके बीच मुकाबला

    शशि थरूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कैबिनेट मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उतारा है। भाजपा की पूरी कोशिश शशि थरूर को उनके ही गढ़ में मात देने की है। हालांकि मंगलवार को साफ होगा कि दक्षिण भारत की इस हॉट सीट पर किसका जलवा बरकरार रहेगा। लोकसभा चुनाव 2024 में तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था।

    2019 में इनके बीच था मुकाबला?

    2019 लोकसभा चुनाव में शशि थरूर ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन को हराया था।

    कितनी है मतदाताओं की संख्या

    तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 13,71,427 हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 6,64,663 और महिला मतदाता की संख्या 7,06,730 हैं।

    यह भी पढ़ें: कब हटेगी आचार संहिता? जानिए नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी