Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat Lok Sabha Election Result 2019: हुड्डा हारे, कौशिक ने की जीत दर्ज

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 05:29 PM (IST)

    Sonipat Lok Sabha Election Result 2019 Live हरियाणा की हॉट सीट सोनीपत से कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार ग ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sonipat Lok Sabha Election Result 2019: हुड्डा हारे, कौशिक ने की जीत दर्ज

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonipat Lok Sabha Election Result 2019: हरियाणा की हॉट सीट सोनीपत से कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार गए हैं। हुड्डा को 422800 मत मिले, जबकि भाजपा के उम्मीदवार भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक को 587664 मत मिले। भाजपा के कौशिक ने हुड्डा को 164864 मतों के अंतर से हराया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सोनीपत जिले के गोहाना, गन्नौर, बरोदा, राई, सोनीपत, खरखौदा और जींद जिले के सफीदों, जींद, जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। परिसीमन के बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जींद को पहली बार सोनीपत संसदीय क्षेत्र में शामिल किया गया। इससे पहले यह हिसार लोकसभा क्षेत्र में शामिल था। सोनीपत संसदीय क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 6 सोनीपत जिले के हैं। इस कारण सोनीपत का दबदबा होने से सभी पार्टियां सोनीपत जिले से ही अपना प्रत्याशी चुनती हैं। पिछली बार भी भाजपा के रमेश कौशिक, इनेलो के पदम दहिया, कांग्रेस के जगबीर मलिक भी सोनीपत जिले से थे। भाजपा के रमेश कौशिक की जीत हुई थी।

    वर्ष 2014 में, हरियाणा राज्य में, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से रमेश चन्दर का निर्वाचन हुआ. उन्हें 347203 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने जसबीर सिंह मलिक को 77414 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 69.61 प्रतिशत वोट पड़े.

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप