Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Election 2024: इस राज्य में कमाल क्यों नहीं दिखा पाया I.N.D.I.A? 15 सीटों पर भाजपा ने सुधारा अपना प्रदर्शन

    Lok Sabha Election 2024 कई राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने वाला आईएनडीआईए गठबंधन गुजरात में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाया है। हालांकि पिछले 10 सालों से भाजपा के अभेद किले में कांग्रेस ने सेंधमारी की है। पार्टी को यहां एक सीट पर सफलता मिली है। वहीं भाजपा ने 25 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया है। आप दोनों ही सीटों पर हार गई है।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Thu, 06 Jun 2024 08:05 AM (IST)
    Hero Image
    Lok Sabha Election News: गुजरात में कमाल नहीं दिखा पाया आईएनडीआईए।

    शत्रुघ्न शर्मा, गांधीनगर। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए ने देश के कई राज्यों में भले ही कमाल किया हो लेकिन, गुजरात में कांग्रेस सिर्फ एक सीट ही जीत सकी। यहां इसका खास असर नहीं दिखा। भाजपा ने चार सीटों को पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीता। इसके साथ ही 15 सीटों पर अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 18वीं लोकसभा में चुनकर आईं 74 महिला सदस्य, ये राज्य रहा नंबर वन; लेकिन ये है चिंता का विषय

    गुजरात से संसद पहुंचे 14 नए चेहरे

    गुजरात से इस बार चार महिलाओं समेत 14 नये चेहरे देश की संसद में पहुंचेंगे। इनमें भाजपा की तीन और कांग्रेस की एक महिला सांसद होंगी। आईएनडीआईए की घोषणा के पहले से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा के भरूच से चुनाव लड़ने को लेकर खूब चर्चा हुई।

    आप हारी दोनों सीटें

    कांग्रेस ने भरूच व भावनगर दो सीटें आप को दी, लेकिन भरूच सीट पर आप नेता 85696 मतों से चुनाव हार गए। जबकि भावनगर सीट पर विधायक उमेश मकवाणा साढ़े चार लाख से अधिक मतों से परास्त हो गए। राज्य की सभी सीटें पांच-पांच लाख मतों के अंतर से जीतने का दावा करने वाली भाजपा के 10 उम्मीदवार पिछड़ गए।

    15 सीटों पर सुधरा प्रदर्शन

    गुजरात की 15 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार मत प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहे, लेकिन 10 सीटों वडोदरा, खेडा, सुरेंद्रनगर, साबरकांठा, जूनागढ़, भरूच, पाटण बनासकांठा, कच्छ में मतों का अंतर 2019 के चुनाव से कम रहा। भाजपा ने 15 सीटों पर प्रदर्शन सुधारा। इनमें गांधीनगर, नवसारी, वडोदरा व पंचमहाल सीट पर तो मतों का अंतर पांच लाख के पार चला गया।

    यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के गवाह बन सकते हैं पड़ोसी देशों के नेता, शीर्ष नेताओं को दिया जा सकता है न्योता