Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024 Result: पंजाब में अमृतपाल को बंपर बढ़त, कौन हैं देश के छह निर्दलीय, जो निर्णायक मतों से चल रहे आगे

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:37 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 Result लोकसभा चुनाव2024 में अप्रत्याशित आंकड़े देखने को मिल रहे हैं। देश की छह लोकसभा सीटों पर निर्दलीयों ने भारी बढ़त बना ली ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024 Result: छह लोकसभी सीटों पर निर्दलीय आगे।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देश की छह लोकसभा सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाशबापू पाटिल 30086 मतों से आगे चल रहे हैं। पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव में उतरे अमृतपाल ने 83034 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: कब हटेगी आचार संहिता? जानिए नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी

    पंजाब की फरीदकोट लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह खालसा 47998 मतों से आगे हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करमजीत सिंह अनमोल दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस चौथे स्थान पर हैं।

    दमन दीव लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेशभाई बाबूभाई पटेल 2556 मतों से आगे हैं। जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल राशिद शेख 68933 मतों से आगे हैं। लद्दाख सीट पर भी निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने 16933 मतों से बढ़त बना रखी है।

    यह भी पढ़ें: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?