Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा में शुरू हो जाएगी अंदरूनी लड़ाई', चुनाव रिजल्ट के बीच इस दिग्गज नेता ने क्यों कही ये बात?

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:35 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 Result कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतगणना के बीच मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। बता दें कि 33 साल बाद राजगढ़ सीट से उतरे दिग्विजय सिंह भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से पीछे चल रहे हैं। 2019 में दिग्विजय सिंह भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024 Result: दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से 110036 मतों से पीछे चल रहे मध्य प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 24 घंटे में ही अपने बयान से पलट गए। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाया था। मगर मंगलवार को उन्होंने यू-टर्न ले लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है। अगर ऐसा होगा तो उनमें अंदरूनी लड़ाई शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: क्या होता है एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल से है कितना अलग, मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी?

    क्या कहा दिग्विजय सिंह?

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और राहुल गांधी को बधाई दूंगा कि यह अपनी विचारधारा के प्रति उनका प्रयास, मेहनत और प्रतिबद्धता है। यह उसकी जीत है। किसी भी हालत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है और अगर ऐसा होगा तो उनमें अंदरूनी लड़ाई शुरू हो जाएगी।

    ईवीएम पर उठाया था सवाल

    सोमवार को दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलती हैं तो वह ईवीएम के कारण मिलेंगी, जनता ने उनके पक्ष में वोट नहीं किया।

    यह भी पढ़ें: कब हटेगी आचार संहिता? जानिए नई भर्ती और परीक्षाओं समेत किन-किन चीजों से हटेगी पाबंदी