Lok Sabha Election 2024: 35 साल में दो से 300 पार कैसे पहुंची भाजपा? कांग्रेस ने कितनी बार पार किया ये आंकड़ा, यहां जानें सबकुछ
Lok Sabha Election 2024 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन हुआ। गठन के चार साल बाद 1984 में भाजपा ने पहली बार दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में कांग्रेस ने 414 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी। 2014 में भाजपा ने पहली बार बहुमत की सरकार बनाई। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में पहली बार 300 सीटों का आंकड़ा पार किया।

जागरण, नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 2024 में अपने लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य भी रखा है और जनता के बीच इसको संदेश के रूप में भी प्रचारित कर रही है। राजग के लिए उसने 400 पार का लक्ष्य तय किया है। 1984 वह वर्ष है, जब केवल चार वर्ष पहले गठित भाजपा ने अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़कर मात्र दो सीटें जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 414 सीटों पर विजय पाई थी।
यह भी पढ़ें: नवनीत राणा के सामने 'अपनों' की चुनौती, लोकप्रियता और बजरंगबली के सहारे मैदान में, जानिए अमरावती का सियासी हाल
वर्ष 1984 से 2019 के लोस चुनाव तक की अपनी 35 वर्ष की चुनावी यात्रा में भाजपा 300 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीटें प्राप्त की थी। जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट गई। बहुमत की बात करें तो भी वर्ष 1984 के बाद भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने दो बार अकेले दम पर जरूरी 272 का आंकड़ा पार किया है। 2014 में उसने 282 सीटें जीती थी।
इसलिए कांग्रेस को मिला था बड़ा जनादेश
1984 के लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 414 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। यह लोकसभा चुनाव के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। यह चुनाव तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुआ था। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि कांग्रेस को सहानुभूति के रूप में यह जनादेश मिला था।
छह बार कांग्रेस ने पार किया 300 सीटों का आंकड़ा
| वर्ष | कांग्रेस को मिली सीटें |
| 1952 | 364 |
| 1957 | 371 |
| 1962 | 361 |
| 1971 | 368 |
| 1980 | 353 |
| 1984 | 414 |
| वर्ष | भाजपा को मिली सीटें | कांग्रेस को मिली सीटें |
| 1984 | 02 | 414 |
| 1989 | 85 | 197 |
| 1991 | 120 | 244 |
| 1996 | 161 | 140 |
| 1998 | 182 | 141 |
| 1999 | 182 | 114 |
| 2004 | 138 | 145 |
| 2009 | 116 | 206 |
| 2014 | 282 | 44 |
| 2019 | 303 | 52 |
स्रोत: निर्वाचन आयोग
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में सूची से हटाए गए 5.41 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, जानिए चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये एक्शन

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।