Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कुमार पर विश्वास कर सकती है भाजपा, मनोज तिवारी के मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 02 Apr 2019 10:43 PM (IST)

    भाजपा पार्टी कुमार वि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा सकती है। मनोज तिवारी ने उनसे मुलाकात भी की है जिससे चर्चा तेज है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में कुमार पर विश्वास कर सकती है भाजपा, मनोज तिवारी के मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्यों में से एक व मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे कुमार विश्वास पर अब भाजपा का विश्वास बढ़ने लगा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो प्रसिद्ध कवि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी सार्वजनिक मंचों पर कविता गुनगुनाते सुने जा सकते हैं। उनके भाजपा के पाले में खड़े होने की चर्चा तेज है। पार्टी उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा सकती है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार रात उनसे मुलाकात भी की है जिससे इस तरह की चर्चाओं को और बल मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां अपना-अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई हैं। भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। उसकी नजर जनाधार रखने वाले नेताओं के साथ ही कला जगत के लोगों पर भी है। पिछले दिनों भोजपुरी अभिनेता रवि किशन व दिनेश लाल यादव (निरहुआ) पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद यू टर्न लेने वाली सपना चौधरी भी अब भाजपा के नजदीक बताई जा रही हैं। वह भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर सकती है।

    वहीं, अब केजरीवाल से तल्खी बढ़ने के बाद अब कुमार विश्वास का भाजपा के साथ आने की संभावना है। अपने ट्वीट से वह दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। राष्ट्रवाद को लेकर उनकी कविताएं व ट्वीट की भी अक्सर चर्चा होती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से उनकी मित्रता भी पुरानी है। उनके नजदीकी कपिल मिश्रा पहले से आप के खिलाफ बगावत करके अब मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का अभियान चला रहे हैं। होली के दिनों की उनकी कविताओं से भी उनके भाजपा के नजदीक जाने के कयास लग रहे हैं।