Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai North East Lok Sabha Election Result 2019 : बीजेपी के मनोज कोटक जीते

    By Gaurav TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 25 May 2019 12:51 PM (IST)

    Mumbai North East Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से बीजेपी के मनोज कोटक ने जीत दर्ज की है।

    Mumbai North East Lok Sabha Election Result 2019 : बीजेपी के मनोज कोटक जीते

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mumbai North East Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से बीजेपी के मनोज कोटक ने जीत दर्ज की है। मनोज कोटक ने 514599 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस केपाटील संजय दिना दूसरे नंबर पर रहे हैं। पाटील संजय दिना को 288113 वोट मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी मनोज कोटक हैं। एनसीपी से संजय दिनापाटिल प्रत्‍याशी हैं। बीएसपी से संजय चंद्र बहादुर सिंह उम्‍मीदवार हैं। वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, मुम्बई उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र से किरीट सोमैया का निर्वाचन हुआ. उन्हें 525285 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने संजय दीना पाटिल को 317122 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी एनसीपी थी. 2014 में कुल 51.7 प्रतिशत वोट पड़े.

    मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के 48 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में मुलुंद, विखरोली, भंदूप पश्चिम, घाटकोपर पश्चिम समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यहां पर लोकसभा निर्वाचन पहली बार 1967 में हुआ। यह महाराष्ट्र की राजधानी भी है। यहां देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है। इस क्षेत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भी है। यह एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारतीय शेयर बाज़ार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है। दूसरा एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार में अपना श्रेष्ठ स्थान दिलाने में बीएसई की अहम भूमिका रही है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner