Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharajganj Lok Sabha Election Result 2019: BJP के जनार्दन सिंह जीते

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 03:54 PM (IST)

    Maharajganj Lok Sabha Election Result 2019 महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल चुनाव जीत गए हैं।

    Maharajganj Lok Sabha Election Result 2019: BJP के जनार्दन सिंह जीते

    नई दिल्ली, जेएनएन। Maharajganj Lok Sabha Election Result 2019: महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जीत गए हैं। उन्हें 546352 मत मिले हैं। जबकि राजद से रणधीर कुमार सिंह को 315580 तो बीएमपी से साधु यादव को 25039 वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का निर्वाचन हुआ था। बीजेपी के टिकट से उन्हें 320753 वोट मिले थे। उन्होंने प्रभु नाथ सिंह को 38415 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 51.57 प्रतिशत वोट पड़े थे।

    महाराजगंज लोकसभा सीट को बिहार का दूसरा चित्तौड़गढ़ कहा जाता है। यह क्षेत्र कृषि पर निर्भर है। इस संसदीय क्षेत्र में सिवान की दो और सारण की चार विधान सभाएं शामिल हैं। 1957 में यह लोकसभा क्षेत्र बना। उस वक्त कांग्रेस के महेंद्र नाथ सिंह सांसद हुए थे। यहां की सबसे ज्यादा आबादी राजपूतों की है। दूसरे स्थान पर भूमिहार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर यहां से 1989 में रिकार्ड मतों से चुनाव जीते थे। उनके इस्तीफा देने के बाद रामबहादुर सिंह सांसद चुने गए। यहां से लगातार तीन बार और कुल चार बार प्रभुनाथ सिंह सांसद रहे हैं। एक बार स्व उमाशंकर सिंहभी सांसद बने। वर्तमान में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल यहां से सांसद हैं।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप