MP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मध्य प्रदेश में पांच बजे तक 68.44% मतदान, मंदसौर में सबसे अधिक हुई वोटिंग
MP Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage Updates: चौथे चरण में मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान खत्म हो गया है। इसी चरण के साथ प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चार जून को मतगणना होगी।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 13 मई यानी सोमवार को मतदान संपन्न हो चुका है। मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 68.44 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि आंकड़ों में अभी संशोधन होगा। चौथे चरण में कुल 74 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
बता दें कि चौथे चरण के साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले और दूसरे चरण में छह-छह, तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। मालवा और निमाड़ की इन आठों लोकसभा सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने कब्जा जमाया था।
शाम पांच बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 68.01 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान इंदौर में 56.53 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।
- इंदौर में 56.53 फीसदी
- उज्जैन में 70.44 फीसदी
- खंडवा में 68.21 फीसदी
- खरगोन में 70.80 फीसदी
- देवास में 71.53 फीसदी
- धार में 67.55 फीसदी
- मंदसौर में 71.76 फीसदी
- रतलाम में 70.61 फीसदी
मध्य प्रदेश में तीन चरणों में हुए कम मतदान का क्रम चौथे चरण में टूटा। दोपहर तीन बजे तक इंदौर को छोड़कर शेष सात संसदीय क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। इंदौर में इस समय तक 48.04 प्रतिशत मतदान हुआ।
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षयकांति बम के नाम वापस लेकर भाजपा में शामिल होने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि इंदौर में मतदान को लेकर उत्साह नहीं होगा, लेकिन सुबह सात से 11 बजे तक तेजी से मतदान हुआ। दोपहर में गति अवश्य धीमी हुई है।
मालवा-निमाड़ की शेष सात सीटों उज्जैन, खंडवा, रतलाम, धार, खरगोन, मंदसौर और देवास में दोपहर में भी मतदान गति तेज रही।
मध्य प्रदेश में तीन बजे तक 59.63 फीसदी मतदान हुआ। इंदौर में सबसे कम 48.04 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।
- इंदौर में 48.04 फीसदी
- उज्जैन में 60.83 फीसदी
- खंडवा में 59.87 फीसदी
- खरगोन में 63.84 फीसदी
- देवास में 63.08 फीसदी
- धार में 60.18 फीसदी
- मंदसौर में 61.58 फीसदी
- रतलाम में 62.78 फीसदी
दोपहर एक बजे तक मध्य प्रदेश में 48.52 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। देवास में सबसे ज्यादा और इंदौर में सबसे कम वोटिंग हुई है।
- इंदौर में 38.60 फीसदी
- उज्जैन में 49.71 फीसदी
- खंडवा में 48.15 फीसदी
- खरगोन में 51.48 फीसदी
- देवास में 52.11 फीसदी
- धार में 49.37 फीसदी
- मंदसौर में 50.39 फीसदी
- रतलाम में 51.13 फीसदी
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि "मैं सभी से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और समझदारी से वोट डालें। हमें अच्छे लोगों को चुनने की जरूरत है जो देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमें नकारात्मकता को दूर करने की जरूरत है।"
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को इंदौर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 32.38 फीसदी मतदान हुआ। इंदौर में सबसे कम 25.01 और देवास में सर्वाधिक 35.83 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
- इंदौर में 25.01 फीसदी
- उज्जैन में 34.25 फीसदी
- खंडवा में 31.87 फीसदी
- खरगोन में 33.52 फीसदी
- देवास में 35.83 फीसदी
- धार में 32.62 फीसदी
- मंदसौर में 34.12 फीसदी
- रतलाम में 34.04 फीसदी
मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपना वोट डाला।
खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र पटेल ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मध्य प्रदेश में सुबह नौ बजे तक 14.97 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में सबसे कम 11.48 और उज्जैन में सबसे अधिक 16.80 फीसदी मतदान हुआ है।
- इंदौर में 11.48 फीसदी
- उज्जैन में 16.80 फीसदी
- खंडवा में 14.68 फीसदी
- खरगोन में 15.35 फीसदी
- देवास में 16.79 फीसदी
- धार में 15.61 फीसदी
- मंदसौर में 16.61 फीसदी
- रतलाम में 13.73 फीसदी
56 दुकान के मालिक श्यामलाल शर्मा ने कहा कि इंदौर हमेशा अलग रहा है और हम मतदान में भी आगे रहेंगे। हमने लोगों को मुफ्त नाश्ते की पेशकश की है ताकि वे जल्दी आएं और मतदान करें... यह मुफ्त सेवा सुबह 7 से 9 बजे तक उपलब्ध है और हम इंदौर का पसंदीदा नाश्ता पोहा-जलेबी पेश कर रहे हैं। हमने पिछली बार भी मुफ्त नाश्ता दिया था और इस बार हमें लगभग 11-12 हजार लोगों को खाना खिलाने की उम्मीद है।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: Owner of 56 Dukan, Shyamlal Sharma says, "Indore has always stood out, and we will stand out in voting also. We have offered free breakfast to people so that they come out early and vote... This free service is available from 7-9 AM and we are… pic.twitter.com/IkG17ipsdC
— ANI (@ANI) May 13, 2024
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपना वोट डाल सका। मैं राज्य के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। बीजेपी जीतने जा रही है। प्रचंड बहुमत है और हमें राज्य में 29 सीटें मिलने जा रही हैं।
#WATCH | After casting his vote fro #LokSabhaElections2024 , Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says "I am very happy that I could cast my vote. I want to appeal to the people of the state to come out and cast their votes. BJP is going to win with a huge majority and we are going to… pic.twitter.com/EqbNEgwkRu
— ANI (@ANI) May 13, 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
इंदौर में चुनाव को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं धार जिले के मतदान केंद्र सराय में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 188 पर मॉक पोल चल रहा है।
मध्य प्रदेश में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
चौथे चरण में 12 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले हैं। इनमें से छह पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 22 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।
कांग्रेस | नरेंद्र पटेल |
भाजपा | ज्ञानेश्वर पाटिल |
बसपा | मुन्ना लाल |
भाजपा | गजेंद्र सिंह पटेल |
कांग्रेस | पोरलाल बाठा खरते |
बसपा | शोभाराम डावर |
भाजपा | शंकर लालवानी |
बसपा | संजय सोलंकी |
आठ लोकसभा सीटों पर कुल 1.63 करोड़ मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
चौथे चरण में मालवा-निमाड़ अंचल की उज्जैन, मंदसौर, देवास, धार, रतलाम, खरगोन, इंदौर व खंडवा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी इंदौर से चुनाव मैदान में हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशी खरगोन से सिर्फ पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
भाजपा | सावित्री ठाकुर |
कांग्रेस | राधेश्याम मुवेल |
बसपा | धुमसिंह मंडलोई मछार |
भाजपा | अनिता नागरसिंह चौहान |
कांग्रेस | कांतिलाल भूरिया |
बसपा | रामचंद्र सोलंकी |
भाजपा | सुधीर गुप्ता |
कांग्रेस | दिलीप सिंह गुर्जर |
बसपा | कन्हैयालाल मालवीय |
भाजपा | अनिल फिरोजिया |
बसपा | एडवोकेट प्रकाश चौहान |
कांग्रेस | महेश परमार |
भाजपा | महेंद्र सिंह सोलंकी |
कांग्रेस | राजेंद्र राधाकिशन मालवीय |
बसपा | राजेंद्र सिंह चोखुटिया |