Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana Lok Sabha Election Result 2019 : लुधियाना में फिर चला रवनीत बिट्टू का जादू

    Ludhiana Lok Sabha Election Result 2019 इंडियन नेशनल कांग्रेस के रवनीत सिंह बिटटू ने 383795 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।

    By Vineet SharanEdited By: Updated: Sat, 25 May 2019 03:21 PM (IST)
    Ludhiana Lok Sabha Election Result 2019 : लुधियाना में फिर चला रवनीत बिट्टू का जादू

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ludhiana Lok Sabha Election Result 2019 लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने दूसरी बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 76,498 वोटों से हराया। बिट्टू को 3,83,284 और बैंस को 3,06,786 वोट प्राप्त हुए। 2,98,963 वोट लेकर शिअद के उम्मीदवार महेंदर सिंह गरेवाल तीसरे स्थान पर रहे। आप के तेजपाल सिंह गिल मात्र 15,794 वोट ही हासिल कर पाए। बिट्टू ने जीत के साथ ही अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस बार उन्होंने 2014 के मुकाबले ज्यादा वोट हासिल किए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 में, पंजाब राज्य में, लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से रवनीत सिंह बिट्टू का निर्वाचन हुआ. उन्हें 300459 वोट मिले. उनकी पार्टी कांग्रेस है. उन्होंने हरविंदर सिंह फुल्का को 19709 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आप थी. 2014 में कुल 70.58 प्रतिशत वोट पड़े.

    लुधियाना पंजाब के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र पर लंबे समय तक लोधी वंश ने शासन किया। इसी वजह से इस क्षेत्र का नाम लोदी वंश के नाम पर पड़ा था। इसका प्राचीन नाम लोधी था। लोधी वंश के शासकों ने सतलुज नदी के किनारे इस शहर को बसाया था। यहीं पर प्रथम सिख युद्ध लड़ा गया था। महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय यहां की ऐतिहासिक विरासत को समेटे हुए है। नेहरू रोज गार्डन यहां का दर्शनीय स्थल है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप