Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LokSabha Elections 2019 : कुशल तिवारी, राजकिशोर व विनोद सहित सात ने किया नामांकन

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Apr 2019 09:59 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को बस्ती मंडल की तीन सीटों के लिए कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    LokSabha Elections 2019 : कुशल तिवारी, राजकिशोर व विनोद सहित सात ने किया नामांकन

    गोरखपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को बस्ती मंडल की तीन सीटों के लिए कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। संतकबीर नगर लोकसभा सीट से   महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने पूरे दलबल के साथ शनिवार को अपना नामांकन किया। इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, सपा विधायक दल के नेता रामगोविंद चौधरी, बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के मो. अली व जनहित किसान पार्टी के मुन्नालाल व निर्दल राजाराम मिश्र ने भी पर्चा दाखिल किया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा क्षेत्र बस्ती से कांग्रेस से पूर्व मंत्री राजकिशोर ङ्क्षसह ने दोपहर लगभग 12 बजे समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच अपना नामांकन किया।  सुभासपा से विनोद कुमार राजभर ने भी नामांकन किया। वहीं डुमरियागंज सीट से बहुजन महा पार्टी के मोहम्मद सफीक ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

    पांच साल में दोगुना से अधिक हुई कुशल तिवारी की संपत्ति

    संतकबीर नगर में महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी की संपत्ति पांच साल में दोगुना से अधिक हो गई है। संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2014 व 2019 (वर्तमान) में उनके द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में संपत्ति का जो ब्योरा दिया गया है उसके अनुसार लोकसभा चुनाव 2014 में कुशल के पास 1.13 करोड़, पत्नी के पास 1.41 करोड़, बेटे सात्विक शंकर त्रिपाठी के पास 23 लाख रुपये यानि कुल 2.77 करोड़ की संपत्ति थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुशल के पास 49 लाख 94 हजार रुपये नकद हैं तो उनकी पत्नी के पास उनसे अधिक एक करोड़ 05 लाख 06 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा कुशल के पास 72 लाख 26 हजार 036 रुपये की तो उनकी पत्नी के पास पांच करोड़ 24 लाख 47 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। दोनों को मिलाकर उनकी संपत्ति पिछली बार की अपेक्षा दोगुना से अधिक है।

    यह हैं कुशल तिवारी

    नाम-भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी

    दल-बसपा (महागठबंधन)

    ग्राम-टाड़ा, बड़हलगंज-गोरखपुर

    आयु-54 वर्ष

    शैक्षिक योग्यता-इंटरमीडिएट

    पेशा-कृषि एवं व्यवसाय

    चल संपत्ति-एक करोड़ 55 लाख एक हजार 633.98 रुपये

    अचल संपत्ति-पांच करोड़ 96 लाख 73 हजार 316.00 रुपये

    कुल संपत्ति-सात करोड़ 51 लाख 74 हजार 949.98 रुपये।