Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Result 2019- Faizabad: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 05:00 PM (IST)

    UP Election Result 2019- Faizabad फैजाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी लल्लू सिंह ने 529021 मत पाकर 65477 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई।

    UP Election Result 2019- Faizabad: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

    अयोध्या, जेएनएन। Faizabad Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में यूपी की फैजाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी लल्लू सिंह 5,29,021 मत पाकर 65,477 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई। गठबंधन प्रत्याशी आनंदसेन यादव 4,63,544 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री 53,383 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

    1. जीते: लल्लू सिंह (बीजेपी): 5,29,021 वोट 
    2. आनंदसेन यादव (गठबंधन): 4,63,544  वोट 
    3. निर्मल खत्री (कांग्रेस) : 53,383 वोट 

    लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

    1. जीते: लल्लू सिंह  (बीजेपी): 4,91,761 वोट 
    2. मित्रसेन यादव(सपा) : 2,08,986 वोट 
    3. जितेंद्र कुमार सिंह (बसपा) : 1,41,827 वोट 
    4. निर्मल खत्री (कांग्रेस): 1,29,917 वोट 

    पांचवे स्थान पर था नोटा 
    गत लोस चुनाव में नोटा, वोटों के लिहाज से पांचवें स्थान पर था। नोटा को कुल 11537 वोट हासिल हुए थे। सांसद लल्लू सिंंह, पूर्व सांसद मित्रसेन यादव, बसपा नेता जितेंद्र स‍िंह बब्लू व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के बाद नोटा को सर्वाधिक मत हासिल हुए थे। 

    राम जन्मभूमि के कारण महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली फैजाबाद संसदीय सीट 2009 में कांग्रेस के निर्मल खत्री ने जीत ली परंतु 2014 की मोदी लहर में भाजपा काबिज हो गयी थी। भाजपा ने सांसद लल्लू सिंह को फिर आगे किया है जबकि गठबंधन से सपा के आनंदसेन यादव मैदान में है। कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सांसद डा.निर्मल खत्री को वर्ष 2009 का इतिहास दोहराने की उम्मीद है।

    प्रमुख प्रत्याशी 

    लल्लू सिंह

    • पार्टी - भाजपा
    • उम्र 65 वर्ष
    • शिक्षा- डबल एमए
    • एलएलबी : एक बार सांसद
    • प्रोफाइल : 1991 से 2012 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्‍य रहे। इसी दौरान आश्‍वासन समिति, उत्‍तर प्रदेश विधान सभा के सभापति, उत्तर प्रदेश पर्यटन राज्‍य मंत्री, उत्‍तर प्रदेश सरकार में बिजली उर्जा राज्‍यमंत्री भी रहे। मई, 2014 में 16वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए। एक सितम्बर 2014 से जल संसाधन संबंधी स्‍थायी समिति सदस्य, परामर्शदात्री समिति, खाद्य प्रसंस्‍करण 2013 उद्योग मंत्रालय के सदस्य हैं। 

    डॉ. निर्मल खत्री

    • पार्टी - कांग्रेस
    • उम्र 68 वर्ष  
    • शिक्षा - एमए, एलएलबी, पीएचडी
    • दो बार सांसद

    आनंद सेन यादव : 

    • पार्टी -सपा
    • उम्र- 55 वर्ष
    • शिक्षा-इंटरमीडिएट 
    • प्रोफाइल : फैजाबाद सीट से आनंद सेन यादव सपा के प्रत्याशी हैं। बीकापुर से विधायक रहे आनंद सेन मायावती सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि शशि हत्याकांड में फंसने के बाद उनके सियासी करियर पर ग्रहण लग गया था। हाईकोर्ट से तो आनंद बरी हो गए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला अब भी विचाराधीन है। 

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप