Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Loksabha Election: किलाबंदी की रणनीति में जुटे भाजपा के दिग्गज, आज दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह को राजगढ़ से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। उनके मैदान में उतरने के साथ ही कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट नजर आ रही है। ऐसे में अब दिग्विजययसिंह के किले को घेरने के लिए भाजपा भी कोई कोर कसर बाकी रखना नहीं चाहती। यही कारण है कि 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा क्षेत्र में लगातार दूसरी बार आज पहुंचेंगे।

    Hero Image
    आज दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव

    जेएनएन, राजगढ़। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है उसी के साथ चुनाव लगातार रोचक होता जा रहा है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह के चुनाव मैदान में आने के बाद भाजपा ने अपने स्तर पर किलाबंदी करना शुरू कर दी है। यही कारण है कि 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लोकसभा क्षेत्र में रविवार को दूसरी बार दौरा होने जा रहा है। तो इसके पहले प्रदेशाध्यक्ष दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री राजगढ़ पहुंचकर चुनाव के संबंध में तैयारियों को लेकर चर्चा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजगढ़ दिग्विजय के गढ़ के रूप में जाना जाता है

    कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह को राजगढ़ से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। राजगढ़ दिग्विजय के गढ़ के रूप में जाना जाता है। उनके मैदान में उतरने के साथ ही कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट नजर आ रही है। ऐसे में अब दिग्विजययसिंह के किले को घेरने के लिए भाजपा भी कोई कोर कसर बाकी रखना नहीं चाहती। यही कारण है कि 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा क्षेत्र में लगातार दूसरी बार आज पहुंचेंगे।

    वह सबसे पहले 26 मार्च को चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में पहुंचे थे और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के जरिए उन्होंने दिग्विजयसिंह व किले के विरुद्ध मोर्चाबंदी करने का प्रयास किया था। इसके बाद आज मुख्यमंत्री आज राजगढ़ व सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। वह सुबह 11 बजे राजगढ़ स्थित संस्कृति होटल में पहुंचेंगे, यहां वह चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

    आज दिग्विजय की यात्रा समाप्त होगी, इधर मोहन यादव कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

    कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह की रविवार पद यात्रा का अंतिम दिन है। उन्होंने 31 मार्च को सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से पद यात्रा की शुरुआत की थी। हर दिन लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 किमी की यात्रा उनके द्वारा निकाली जा चुकी है। अब उधर आज उनकी गृह विधानसभा क्षेत्र राघौगढ़ में उनकी पद यात्रा का आज अंतिम दिन है, तो इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव राजगढ़ व सारंगपुर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- भाजपा के स्थापना दिवस पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने थामा BJP का दामन, इस मामले में रचेगा इतिहास