Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Loksabha Election 2019 :समाजवादी पार्टी से एलएलसी वीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2019 08:37 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से कैराना तथा बागपत में पार्टी को बड़ी मदद मिलेगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Loksabha Election 2019 :समाजवादी पार्टी से एलएलसी वीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

    लखनऊ, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता वीरेंद्र सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह गूर्जर के बड़े नेता है। भाजपा कार्यालय में आज उनको भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से कैराना तथा बागपत में पार्टी को बड़ी मदद मिलेगी। वीरेंद्र सिंह छह बार विधायक तथा एक बार मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। एमएलसी वीरेंद्र सिंह का गांव जसाला शामली विधानसभा क्षेत्र में आता है। कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी और सपा के प्रति वफादारी के चलते पार्टी सुप्रीमो ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर को एमएलसी प्रत्याशियों की सूची में शामिल किया था।  

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज में सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से सपा विधान परिषद के सदस्य एवं कद्दावर नेता चौधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका हृदय से स्वागत करता हूँ। वीरेन्द्र सिंह कैराना (शामली) से ताल्लुक रखते हैं और यूपी में 6 बार विधायक रह चुके हैं।

    यूपी में पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को है। कैराना में भी इसी दिन मतदान होगा। कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार हुई थी। बीजेपी कैराना में कोई चूक नहीं करना चाहती है। बीजेपी गुर्जर समुदाय के बड़े नेता वीरेन्द्र सिंह के सहारे कैराना में सपा के घेरने की तैयारी में है। वीरेन्द्र सिंह समाजवादी पार्टी से विधान परिषद के सदस्य हैं। यूपी में लगभग एक प्रतिशत के आसपास गुर्जर मतदाता हैं और सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही है।