Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Loksabha Election 2019 : भाजपा-सपा को झटका, रमाकांत यादव व राजकिशोर कांग्रेस में शामिल

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 12 Apr 2019 09:16 PM (IST)

    राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी जुबैर हसन ने रमाकांत यादव व राजकिशोर को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि पूर्वांचल में कांग्रेस को ताकत मिलेगी।

    Loksabha Election 2019 : भाजपा-सपा को झटका, रमाकांत यादव व राजकिशोर कांग्रेस में शामिल

    लखनऊ, जेएनएन। कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया। पूर्वांचल के कद्दावर नेता और आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं अखिलेश सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह ने भी समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया। राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी जुबैर हसन ने दोनों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि पूर्वांचल में कांग्रेस को ताकत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ के पूर्व बीजेपी सांसद रमाकांत यादव 2014 में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बार बीजेपी ने रमाकांत को टिकट नहीं दिया तो नाराज होकर कांग्रेस में आ गए। इस बार बीजेपी ने आजनगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं अखिलेश सरकार में मंत्री रहे राज किशोर सिंह ने अपने भाई डिंपल के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राजकिशोर बस्ती से चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

    प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमेठी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, प्रधान राजकुमार यादव सुलतानपुर, जगन्नाथ यादव, सत्यनरायन यादव व शेर बहादुर यादव एडवोकेट प्रमुख थे। इसके अलावा पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ब्रजकिशोर सिंह डिंपल ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ देवेंद्र प्रताप सिंह शानू, रामानुज मिश्र, धमेंद्र पांडेय, नवीन, ओम पाठक, जंग बहादुर चौधरी, गोपाल सिंह, राघवेंद सिंह व राज सिंह आदि ने भी सदस्यता ग्रहण की।