Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी वाड्रा का अमेठी दौरा आज, कानपुर में करेंगी रोड शो

अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। इसके बाद शाम को करीब चार बजे वह कानपुर प्रस्थान करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:06 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 11:17 AM (IST)
Loksabha Election 2019  : प्रियंका गांधी वाड्रा का अमेठी दौरा आज, कानपुर में करेंगी रोड शो
Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी वाड्रा का अमेठी दौरा आज, कानपुर में करेंगी रोड शो

अमेठी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की स्टार प्रचारक चुनावी दौरे पर आज अमेठी में हैं। दस बजे अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। इसके बाद शाम को करीब चार बजे वह कानपुर प्रस्थान करेंगी। जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में उनका रोड-शो है।

loksabha election banner

कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा एक दिन के अमेठी दौरे पर हैं। फुर्सतगंज हवाई पट्टी पर उतरने के बाद उन्होंने सीधा गौरीगंज का रुख किया। गौरीगंज में आज वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जनसंपर्क कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चुनावी हकीकत जानेंगी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, एमएलसी दीपक सिंह के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद। प्रियंका के आने के कार्यक्रम लेकर एसपीजी के साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी खासी सक्रिय नजर आई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय पर वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव के तैयारियों की बैठक करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगी। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे वह यहां से वापस चली जाएंगी। 

कानपुर में रोड शो 

लोकसभा चुनाव से पहले ही राजनीति में सक्रिय होने वाली प्रियंका गांधी का आज शाम को करीब पांच बजे से कानपुर में रोड शो भी है। वहां पर रोड शो करीब दो घंटा का होगा। कांग्रेस ने कानपुर से श्रीप्रकाश जयसवाल को टिकट दिया है, रोड शो के साथ-साथ प्रियंका फूलबाग में नुक्कड़ सभा करेंगी, देर शाम बड़े चौराहे पर जा कर प्रियंका का रोड शो खत्म होगा। वह पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं भी करेंगी। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.