Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Result 2024: देश के इन 10 दिग्‍गज नेताओं के चमके सितारे, एक ने तो पहली बार में ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

    Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम अब सबके सामने है। एनडीए को 292 और इंडी गठबंधन को 232 सीटें मिली हैं। अब नई सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। नरेंद्र मोदी जल्द ही प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस चुवाव में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत चमकी है। कई नेताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड बनाया है।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:07 PM (IST)
    Hero Image
    Lok Sabha Election Result 2024: इस चुनाव में इन दिग्गज नेताओं के सितारे चमके हैं।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित हो गया है। एनडीए को स्पष्ट जनादेश मिला है। एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी अब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस चुनाव में 10 दिग्गज नेताओं की किस्मत चमकी है। जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस चुनाव में देश के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत फिर से चमकी है। इन्होंने शानदार जीत दर्ज कर नई बुलंदी को छुआ है। इस बार का चुनाव काफी अहम था। कई नेताओं को हार मिली तो कई फिर से वापसी की है। इनमें से टॉप-10 नेता हैं, जिनकी किस्मत के सितारे फिर से चमके हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किस्मत एक बार फिर चमकी है। उन्होंने वाराणसी सीट से करीब डेढ़ लाख वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। वे लगातार तीसरी बार वाराणसी से सांसद बने हैं। वे फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की किस्मत सबसे अधिक चमकी है। इस बार उन्होंने दो लोकसभा सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। रायबरेली और वायनाड सीट पर राहुल गांधी का जादू चला है। उन्होंने तीन लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

    अमित शाह

    बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने फिर से अपनी किस्मत चमका दी है। उन्होंने गांधीनगर से शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने 7 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

    राजनाथ सिंह

    बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने फिर से जादू दिखा दिया है। उन्होंने लखनऊ से प्रचंड जीत दर्ज की है। वे एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ना केवल प्रदेश बल्कि संसदीय राजनीति के भी माहिर हैं। उन्होंने विदिशा से शानदार जीत कर साबित कर दिया है कि वे पक्के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

    अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव ने कन्नौज से बड़ी जीत दर्ज की है। साथ ही सपा का प्रदर्शन यूपी में शानदार रहा। उन्होंने 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    शशि थरूर

    शशि थरूर की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। वे 20 सालों से तिरुवनंतपुरम सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने शानदार जीत कर अपनी बादशाहत कायम की है।

    हेमा मालिनी

    फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी नेता हेमा मालिनी की भी किस्मत चमक गई है। मथुरा से उन्होंने फिर शानदार जीत दर्ज की है।

    कंगना रनौत

    फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने भी मंडी से शानदार जीत हासिल की है। हर तरफ उनकी जीत की चर्चा हो रही है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त देकर कांग्रेस की गढ़ में बड़ी सेंध लगा दी है।

    रवि किशन

    अभिनेता से नेता बने रवि किशन ने गोरखपुर से एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। उनकी किस्मत जबरदस्त चमकी है।

    यह भी पढ़ें- Lok sabha Election Result 2024: सिर्फ 12 सीटों पर क्यों सिमट गई बीजेपी, बंगाल में टीएमसी की जीत के ये हैं 5 फैक्टर?