Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Result 2019 UP Amethi : स्मृति ईरानी चरणवार अब तक पड़ रहीं राहुल गांधी पर भारी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 23 May 2019 12:04 PM (IST)

    प्रदेश में हाई प्रोफाइल सीट में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने लगातार दू ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lok Sabha Result 2019 UP Amethi : स्मृति ईरानी चरणवार अब तक पड़ रहीं राहुल गांधी पर भारी

    लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के गठन के लिए आज परिणाम आ जाएगा। उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाह है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ ही दिग्गज यहां की 80 सीटों पर प्रत्याशी हैं। प्रदेश में हाई प्रोफाइल सीट में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने लगातार दूसरे चुनाव में जोरदार दस्तक दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2014 में राहुल गांधी से चुनाव हारने के बाद भी लगातार पांच वर्ष तक अमेठी में सक्रिय रहीं स्मृति ईरानी की मेहनत का असर पोस्टल बैलट की गिनती में ही सामने आने लगा। स्मृति ईरानी ने पहले चक्र से ही राहुल गांधी पर बढ़त बना ली थी। 

    स्मृति की बढ़त पर भाजपाई गदगद कांग्रेसी बेचैन 

    लोकसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को गौरीगंज के मनीषी महाविद्यालय व इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। हालांकि सर्वर की खराबी के कारण एक घंटे तक गणना बाधित रही। प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के बीच पहले चक्र का मतगणना परिणाम सुबह साढ़े दस बजे के बाद जारी किया गया। मतगणना के पहले चक्र के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने 2501 मतों से बढ़त बनाई तो भाजपाई गदगद दिखे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीछे रहने पर कांग्रेसियों में बेचैनी देखी गई। पांच विधानसभा वाले संसदीय सीट में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को कुल 16531 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 14030 मत प्राप्त हुए है। वहीं 178 नोटो दबाया गया है।

    अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीटों में से एक है। मतगणना पूर्व के सर्वे में अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। कुछ पोल के तो मुताबिक राहुल गांधी को इस बार स्मृति ईरानी मात भी दे सकती हैं। 2014 के चुनाव में राहुल से हारने के बावजूद स्मृति ईरानी यहां लगातार सक्रिय रही हैं। पिछली बार अमेठी में राहुल की जीत का अंतर गिरकर 1.07 लाख तक पहुंच गया था। 2014 के चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 4,08,651 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी 3,00,748 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही थीं। इस बार इस सीट से सपा-बसपा गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं। उन्होंने 2004 में पहली बार यहां से चुनाव जीता था। उनसे पहले इस सीट से उनकी मां सोनिया गांधी सांसद थीं।

    राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से नामांकन, अमेठी में स्मृति के डेरा जमाने और राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की आक्रामकता इस ओर इशारा करती है कि गांधी परिवार के लिए अपनी साख बचाना बहुत आसान नहीं है। 2014 में मोदी लहर में भी यहां कमल नहीं खिल पाया था, लेकिन आंकड़ों में जो सबसे बड़ी बात दिख रही है, वह यह कि भाजपा के वोट प्रतिशत में नौ गुना इजाफा हुआ। 2009 में महज दो फीसदी वोट पाने वाली भाजपा को 2014 में 18 फीसदी वोटरों का समर्थन मिला।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप