Up Lok Sabha Election Result 2019: रामपुर में आजम ने जयाप्रदा को 1,10,152 वोटों से हराकर कब्जाया ताज
लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट के मतदाताओं ने इस बार भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को नकार दिया और गठबंधन से सपा प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां पर भरोसा जताया।
रामपुर, (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट के मतदाताओं ने इस बार भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को नकार दिया और गठबंधन से सपा प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां पर भरोसा जताया। रिकॉर्ड वोटो की बारिश की।आजम ने जयाप्रदा को 110152 मतों से पराजित किया और जीत का सेहरा अपने सिर पर बांध लिया। जयाप्रदा को 452035 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर को 35654 वोट मिले। इधर, आजम की जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई जगह मिठाइयां बांटी गईं तो कहीं पटाखे छोड़े गए।
पार्टी वोट
भाजपा 14741
गठबंधन 15276
कांग्रेस 1135
दूसरा चक्र
भाजपा 24012
गठबंधन 26187
कांग्रेस 1805
तीसरा चक्र
भाजपा 29751
गठबंधन 33858
कांग्रेस 2451
चौथा चरण
भाजपा 36003
गठबंधन 34664
कांग्रेस 2799
पांचवां चक्र
भाजपा 39416
गठबंधन 34664
कांग्रेस 3171
छठा चक्र
भाजपा 41432
गठबंधन 43644
कांग्रेस 3171
सातवां चक्र
भाजपा 69937
गठबंधन 99722
कांग्रेस 8281
आठवां चक्र
भाजपा 89667
गठबंधन 136472
कांग्रेस 10538
नौवां चक्र
भाजपा 94143
गठबंधन 140150
कांग्रेस 10734
दसवां चक्र
भाजपा 102185
गठबंधन 153010
कांग्रेस 11500
11 वां चक्र
भाजपा 106077
गठबंधन 157253
कांग्रेस 11751
12 वां चक्र
भाजपा 118226
गठबंधन 175949
कांग्रेस 12930
13 वां चक्र
भाजपा 136700
गठबंधन 204001
कांग्रेस 15203
चौदहवां चक्र
भाजपा 138299
गठबंधन 209733
कांग्रेस 15426
पन्द्रहवां चक्र
भाजपा 180324
गठबंधन 253927
कांग्रेस 1829
सोलहवां चक्र
भाजपा 192478
गठबंधन 286142
कांग्रेस 19558
सत्रहवां चक्र
भाजपा 196686
गठबंधन 294297
कांग्रेस 20519
अट़ठारहवां चक्र
भाजपा 215530
गठबंधन 319076
कांग्रेस 22504
19 वां चक्र
भाजपा 249567
गठबंधन 383437
कांग्रेस 27033
बीस वां चक्र
भाजपा 273477
गठबंधन 412153
कांग्रेस 29063
सुर्खियो में रामपुर
रामपुर लोकसभा सीट आजादी के बाद से ही सुर्खियों में रही है। सबसे पहले 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस के टिकट पर महान क्रांतिकारी मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रत्याशी थे। वह रामपुर के पहले सांसद चुने गए और देश के पहले शिक्षा मंत्री बने। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी रामपुर से सांसद चुने जा चुके हैं। वह देश के पहले ऐसे नेता है जो भाजपा के टिकट पर सबसे पहले लोकसभा सदस्य चुने गए । उनसे पहले कोई भी नेता भाजपा के टिकट पर सांसद नहीं बन सका था। रामपुर लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य है । यहां करीब 52 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। इस कारण यहां ज्यादातर मुस्लिम सांसद ही बनते रहे हैं । इनके अलावा केवल राजेंद्र शर्मा, जयप्रदा और डॉक्टर नेपाल सिंह ही यहां से सांसद बन सके। जयप्रदा 2004 के चुनाव में यहां सपा के टिकट पर पहली बार मैदान में उतरीं और सांसद बनी ।
इसके बाद 2009 में भी वह सपा के टिकट पर रामपुर से ही सांसद चुनी गई, लेकिन इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान उनके मुकाबले में हैं। वह रामपुर शहर से नौ बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह राज्यसभा सदस्य रहने के साथ ही प्रदेश सरकार में चार बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं । इस चुनाव में आजम खान विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। चुनाव आयोग ने दो बार उन पर पाबंदी लगाई, जबकि आचार संहिता उल्लंघन और आपत्तिजनक भाषण देने के मामले में प्रशासन ने उनके खिलाफ एक माह के अंदर 14 मुकदमे दर्ज कराएं ।
कुल मतदाता
रामपुर लोकसभा सीट पर 1678175 मतदाता
मतदान करने वाले वोट पुरुष महिलाएं
1064844 568557 496283
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप