Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: आज हिमाचल में गरजेंगे पीएम मोदी, मायावती पंजाब में तो सीएम योगी देवरिया में करेंगे जनसभा

    Updated: Fri, 24 May 2024 06:00 AM (IST)

    पीएम मोदी आज मंडी और नाहन से पूरे हिमाचल को साधेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और सुरेश कश्यप ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। मायावती पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) में जनसभा को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज कुशीनगर देवरिया बांसगांव व गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा आज कुशीनगर बलिया और सोनभद्र में प्रचार करेंगे।

    Hero Image
    पीएम मोदी आज मंडी और नाहन से पूरे हिमाचल को साधेंगे।

    जागरण संवाददाता, मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंडी और नाहन से पूरे हिमाचल को साधेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और सुरेश कश्यप ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। विजय संकल्प रैली के लिए भाजपा भी तैयार है। दोंनों स्थानों पर पंडाल सज चुके हैं। बस अब पीएम मोदी का इंतजार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरमौर जिले के नाहन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल और मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। रैली में धूप और वर्षा बाधक न बने। इसके लिए दोनों स्थानों पर डोम की व्यवस्था की गई है। दोनों स्थानों पर लगाई गई 40,000-40,000 कुर्सियां कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए 40,000-40,000 कुर्सियां लगाई गई हैं। दोनों स्थानों पर 50,000,50,000 कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

    सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पीएम मोदी की यह तीसरी और नाहन में पहली चुनावी रैली होगी। मोदी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पड्डल मैदान में रैली कर चुके हैं। 1200-1200 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में दोनों स्थानों पर 1200-1200 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

    डीआइजी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय रहेगा। एसपीजी और आइबी के अधिकारियों ने यहां डेरा डाल रखा है। सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। नाहन में पीएम मोदी सुबह 11 बजे और मंडी में दोपहर बाद एक बजे पहुंचेंगे। गुरुवार को हेलीपैड से रैली स्थल तक काफिले का ट्रायल हुआ।

    कंगना का विक्रमादित्य से मुकाबला

    कंगना का विक्रमादित्य, सुरेश कश्यप का विनोद सुल्तानपुरी से मुकाबला मंडी संसदीय क्षेत्र में अभिनेत्री कंगना रनौत भाजपा की प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के साथ है। दोनों पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद सुरेश कश्यप की कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के साथ टक्कर है।

    भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज कुशीनगर में करेंगे प्रचार

    जेपी नड्डा शुक्रवार को कुशीनगर, बलिया और सोनभद्र में प्रचार करेंगे। वह कुशीनगर के किसान इंटर कालेज साखोपार, बलिया के जियर स्वामी यज्ञ स्थल जनाड़ी, दुबहड़ और सोनभद्र के हाइडिल मैदान राबर्ट्सगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव व गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बसपा की अध्यक्ष मायावती पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) में जनसभा को संबोधित करेंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner