Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'वे वापस आ जाएंगे...', मतदान के बीच ये क्या बोले तेजस्वी यादव? बिहार में सियासत तेज

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 10:26 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 आखिरी चरण के मतदान के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार में चौंकाने वाला रिजल्ट आएगा। बता दें कि आखिरी चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आरके सिंह और पवन सिंह समेत कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव।

    एएनआई, नई दिल्ली। आखिरी चरण में बिहार की आठ लोकसभ सीटों पर एक जून यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। 2019 में इनमें से छह सीटों पर भाजपा और दो बार सहयोगी जेडीयू ने जीत दर्ज की थी। मगर इस बार समीकरण अलग हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश और पंजाब में मतदाताओं को झुलसाएगी लू, इस राज्‍य में बारिश का अनुमान; जानिए मतदान वाली 57 सीटों का मौसम

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि "मैं लोगों से अपील करूंगा कि घर से निकलें और जो लोग संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, जिनकी वजह से महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी है, उन्हें वोट का चोट देने का काम करें... पीएम मोदी का कोई ध्यान नहीं उनका फोटोशूट चल रहा है। फोटोशूट खत्म हो जाएगा, उसके बाद वे वापस आ जाएंगे। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार चौंकाने वाले नतीजे दे रहा है और हम 300 पार हो रहे हैं।

    एग्जिट पोल पर क्या कहा?

    तेजस्वी यादव ने कहा कि ''किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को इंडी गठबंधन सरकार बनने जा रही है और एनडीए जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है।"

    यह भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन को आएंगी कितनी सीटें? एग्जिट पोल से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दावा, बताई अंदर की बात