Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election Evening Bulletin: 'भगवंत मान कागजी सीएम', अमित शाह ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना, पढ़िए दिनभर की चुनावी हलचल

    Updated: Thu, 23 May 2024 08:09 PM (IST)

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी गुरुवार को ओडिशा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओडिशा भद्रक लोकसभा क्षेत्र के धामनगर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता बीजेडी को पहले ही कई मौके दे चुकी है लेकिन वह लोगों का विकास नहीं कर सकी।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने किया चुनावी सभा को संबोधित।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। छठे चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार यानी आज शाम थम गया। छठे चरण के चुनाव के आखिरी दिन सियासी पारी हाई रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटियाल में जनसभा को संबोधित कर भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अमित शाह ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। सोनिया गांधी ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन के समर्थन में वोट देने की अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में पीएम मोदी ने किया चुनावी सभा, भगवंत मान पर साधा निशाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि वोट उसी को दीजिए जो मजबूत सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश को मजबूत बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री हैं। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

    'वैकेशन के लिए राहुल-अखिलेश का टिकट बुक'

    गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि चार जून के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव वैकेशन पर निकल जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों शहजादे राहुल बाबा व अखिलेश जी ने छह जून के लिए टिकट बुक करा दिया है।

    राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार के पक्ष में किया जनसभा

    राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उदित राज के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कन्हैया कुमार और उदित राज के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही राहुल गांधी ने आज दिल्ली मेट्रो की सवारी की। यात्रियों का हाल-चाल जाना।

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और हीट वेव से परेशान लोग; चुनाव वाले राज्‍यों में 25 को कैसा रहेगा मौसम? कहीं लू के थपेड़े तो कहीं तूफान

    ओडिशा में नवीन पटनायक पर गरजे जेपी नड्डा

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी गुरुवार को ओडिशा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ओडिशा भद्रक लोकसभा क्षेत्र के धामनगर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता बीजेडी को पहले ही कई मौके दे चुकी है, लेकिन वह लोगों का विकास नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने आज देश के लोगों को उनका हक दिया है।

    'कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दें वोट'

    दिल्ली चुनाव से ठीक पहले सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।

    आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में 904 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें किस राज्य की कितनी सीटों पर एक जून को होगा मतदान