Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhya Pradesh: कमजोर बूथों पर भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 370 वोट बढ़ाने के लिए चलाया बूथ विजय अभियान

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 01:14 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश में हालिया विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतने के बावजूद बीजेपी लोकसभा चुनाव को हल्के में नहीं ले रहे है और एक-एक बूथ पर कड़ी मेहनत कर रही है। पार्टी ने प्रदेश के उन 17000 बूथों पर वोट बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया है जहां वह पिछले चुनावों में कमजोर रही है। पढ़ें रिपोर्ट..

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने मप्र में 13 मार्च से 22 मार्च तक बूथ विजय अभियान चलाया।

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश के 64,523 मतदान केंद्रों में से भाजपा जिन 17 हजार मतदान केंद्रों पर पिछले चुनावों में कमजोर रही है, उन बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। 10 दिन तक बूथ विजय अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता पहुंचे और दो घंटे संवाद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल के अलावा पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया गया। बूथ मजबूत करने के लिए पार्टी बूथ विस्तारक अभियान एक एवं दो, बूथ के नेतृत्व का प्रशिक्षण, बूथ विजय संकल्प अभियान, शक्ति सम्मेलन से लेकर बूथ स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रम और अभियान भी चला चलाया है।

    इस दौरान भाजपा की जनसंघ कालीन परंपरा को चलाते हुए घर- घर संपर्क, पर्ची वितरण और मतदान के दिन प्रातः परिवार सहित वोट करने के लिए कार्यकर्ता एवं समर्थक परिवार जागरण अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चर्चा की गई। पार्टी ने गांव- गांव भी संपर्क बढ़ाया है।

    बूथ सशक्तीकरण पर भाजपा का फोकस

    प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष से लगातार दो वर्षों से संगठन के विस्तार और पार्टी के जनाधार वृद्धि के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में 13 मार्च से 22 मार्च तक बूथ विजय अभियान चलाया। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते हुए पार्टी के जनाधार में आठ प्रतिशत वृद्धि की है।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    कार्यकर्ता के कार्यों का भी लेखा-जोखा तैयार

    बूथ पर किए गए कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग प्रवासी कार्यकर्ता संगठन एप पर रियल टाइम की गई। इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता के कार्य का लेखा -जोखा रखा गया। वहीं जिलों में निवासरत सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता समेत सभी कार्यकर्ताओं से बात कर उनके बूथ तय किए गए। भाजपा के हर स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ की इकाइयों की इस अभियान में भागीदारी थी।

    "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर बूथ विजय अभियान प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के उद्धेश्य से चलाया जा रहा है। हम किसी भी बूथ को अछूता नहीं रहने देंगे। हर बूथ पर पीएम मोदी का संदेश और मोदी की 'राम-राम' लेकर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। हम अधिकतम बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के लिए रणनीतिपूर्वक कार्य कर रहे हैं।"

    -रजनीश अग्रवाल, मंत्री, मध्य प्रदेश भाजपा

    ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में जब पलट गया था पासा; भाजपा के इस दिग्गज ने दी थी कमलनाथ को शिकस्त

    ये भी पढ़ें- चुनावी किस्सा: जब इस दिग्गज उद्योगपति ने हेलीकॉप्टर से गिरवाई प्रचार सामग्री, राज कपूर ने भी मांगे वोट, रिजल्ट रहा हैरान करने वाला

    comedy show banner
    comedy show banner