Move to Jagran APP

Lok sabha Election 2024: महिलाओं की भागीदारी चिंताजनक, तीसरे चरण में सिर्फ 9 फीसदी महिलाएं लड़ रहीं चुनाव

Lok sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। अगले चरण के चुनाव में सिर्फ कुल प्रत्याशियों में से 9 फीसदी महिलाएं चुनावी मैदान में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही हैं। इससे पहले दो चरणों के मतदान में भी आधी आबादी की भागीदारी सिर्फ 8 फीसदी थी। पढ़िए रिपोर्ट।

By Jagran News Edited By: Deepak Vyas Published: Wed, 01 May 2024 02:35 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 02:35 PM (IST)
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में आधी आबादी की भागीदारी कम होना चिंताजनक है।

Lok sabha Election चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दो चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीसरे चरण के चुनाव का मतदान 7 मई को होगा। इस चरण में कुल 1352 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत दांव पर लगी हुई है। इन उम्मीदवारों में सिर्फ 123 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इनकी यह संख्या तीसरे चरण के कुल उम्मीदवारों का केवल 9 फीसदी है।

loksabha election banner

महिला प्रत्याशियों की कम संख्या चिंताजनक स्थिति को दर्शाती है। इससे पहले प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान को मिलाकर सिर्फ 8 फीसदी महिला उम्मीदवार ही मैदान में थीं। दोनों चरणों के कुल 2823 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे। इनमें महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 235 रही।

पहले दो चरण में 235 महिला प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत

पहले चरण में 135 महिला उम्मीदवार चुनाव के पहले चरण में मैदान में रहीं। वहीं दूसरे चरण की बात की जाए तो इस चरण में 100 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। पहले चरण में कुल उम्मीदवारों की संख्या 1625 रही। वहीं दूसरे चरण में 1198 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

पहले चरण में 135 महिला उम्मीदवारों में से, तमिलनाडु की हिस्सेदारी सबसे अधिक 76 थी। हालांकि यह आंकड़ा राज्य के कुल उम्मीदवारों का सिर्फ आठ प्रतिशत था। दूसरे चरण में केरल में महिला उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक 24 थी।

यह भी पढ़ें: चुनावी किस्सा: मंच नहीं था, स्कूल की छत पर चढ़ गए थे चौधरी चरण सिंह, अपने भाषण से जनता को बना दिया था मुरीद

बीजेपी से 69 और कांग्रेस से 44 महिलाएं चुनावी मैदान में

पहले दोनों चरणों के चुनावमें भाजपा की तरफ से महिला उम्मीदवारों का प्रतिनिधित्व ज्यादा देखने को मिला। भाजपा ने जहां 69 महिलाओं को मैदान में उतारा वहीं कांग्रेस ने दोनों चरणों में 44 महिलाओं को मौके दिए। राजनीति में इस लैंगिक असंतुलन पर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दलों को महिला आरक्षण अधिनियम के लागू होने का इंतजार न कर सक्रिय रूप से महिलाओं को मैदान में उतारना चाहिए।

तीसरे चरण का मतदान 7 मई को, यूपी से 100 प्रत्याशी मैदान में

7 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। इसमें 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। गौरतलब है कि इसी चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर चुनाव होंगे। इससे पहले केरल में दूसरे चरण में एकसाथ सभी 20 सीटों पर मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'ओडिशा में भाजपा ही नंबर वन, बीजद ने तो बिचौलिए के हाथ दे दी पार्टी', खास बातचीत में और क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.