Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग का एक्शन, चार लाख से अधिक बैनर पोस्टरों को हटाया; यहां आप भी दे सकते हैं शिकायत

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 08:47 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिलते ही चुनाव आयोग एक्शन ले रहा है। अकेले छत्तीसगढ़ में आयोग चार लाख से अधिक बैनर और पोस्टरों को हटा चुका है। वहीं सी-विजिल एप के माध्यम से 217 शिकायतें आयोग को मिलीं। इसके आलावा 30 करोड़ रुपये की संपत्ति व नकदी भी जब्त की जा चुकी है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी भी की जा रही है।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: भारत निर्वाचन आयोग। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकी बना निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित चौकियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। आयोग 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति, नकदी और अन्य सामान जब्त कर चुका है। यह आंकड़ा 16 मार्च से एक अप्रैल तक का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    अब तक इतनी शिकायतें मिलीं

    छत्तीसगढ़ में अब तक आचार संहिता की कुल 217 शिकायतें मिल चुकी हैं। सी-विजिल एप के माध्यम से ये शिकायतें की गई हैं। चुनाव आयोग ने 149 शिकायतों पर एक्शन लिया है। इस बीच आयोग ने चार लाख से ज्यादा बैनर-पोस्टरों को हटाया है। वहीं कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता उल्लघंन की शिकायत दे सकता है।

                                चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई

    प्रकरण
    कुल कार्रवाई
    बैनर 68,533
    पोस्टर 1,10,465
    वाल राइटिंग 1,34,698
    अन्य 86,908
    कुल 4,00,604

                                                         

                                   जब्त किया गया सामान

    प्रकरण कीमत
    नकदी 9.11 करोड़
    शराब 0.56 करोड़
    मादक पदार्थ 1.6 करोड़
    कीमत धातु 1.64 करोड़
    अन्य सामान 17.58 करोड़
    जब्त सामान की कीमत 30.47 करोड़

    यह भी पढ़ें: अगर नहीं है वोटर कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिए कैसे; गलत फोटो लगी होने पर करें ये काम

    यह भी पढ़ें:  क्‍या आप जानते हैं भारत में हर चुनाव पर कितना खर्च होता है; आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

    comedy show banner
    comedy show banner