विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: 'वफा खुद से नहीं होती और...' EVM पर सवाल उठाने वालों को मुख्य चुनाव आयुक्त का शायराना जवाब

Published: Sun, 17 Mar 2024 08:26 AM (IST)

Lok Saha Election 2024 ईवीएम पर दलों की ओर से उठाए जाने वाले सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने नाराजगी ...और पढ़ें

ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब।(फोटो सोर्स: जागरण)
ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. राजीव कुमार ने ईवीएम को लेकर विस्तार से दिया जवाब
  2. सीईसी ने दलों और नेताओं से अपने प्रतिद्वंदियों को बदनाम न करने की नसीहत दी है।
  3. फेक न्यूज पर भी चुनाव आयोग की कड़ी नजर

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024। मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने वोटिंग मशीन (ईवीएम) के आलोचकों को शनिवार को शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान खुद का लिखा एक शेर कहा,"अधूरी हसरतों को इल्जाम हर बार हम पर ही लगाना ठीक नहीं, बफर खुद से नहीं होती और खता ईवीएम की कहते हो। और बाद में जब परिणाम आता है तो उसपे कायम भी नहीं रहते हो।

ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को मिला चुनाव आयुक्त का जवाब

उन्होंने ईवीएम पर दलों की ओर से उठाए जाने वाले सवालों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब तक 40 बार सुप्रीम कोर्ट सहित दूसरे न्यायालय ईवीएम जुड़ी ऐसी याचिकाओं को खारिज बावजूद इसके हर चुनाव के बाद ईवीएम पर सवाल खड़े किए जाने लगते हैं। इनमें वह दल भी है, जो ईवीएम के जरिये चुनाव जीतकर आते हैं। आयोग ने ईवीएम के तथाकथित हैकरों चेताया। कहा, वह चुनाव आयोग को ईवीएम पर लिखी गई नई किताब जरूर पढ़ लें।

पीटीआई के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ने दलों और नेताओं से अपने प्रतिद्वंदियों को बदनाम न करने की नसीहत दी है।

नेताओं के बयानबाजी पर चुनाव आयुक्त ने सुनाया शेर

नेताओं के बयानबाजी पर उन्होंने उर्दू शायरी और हिंदी के दोहे का इस्तेमाल किए। उन्होंने उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का एक शेर सुनाया, दुश्मनों के दोबारा दोस्त बनने के मामले आ रहे हैं, लेकिन  दोस्त बनने पर शर्मिंदा न होने की गुंजाइश होनी चाहिए।  उन्होंने रहीम का दोहा सुनाया, रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय, टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए।

फेक न्यूज पर भी चुनाव आयोग की नजर

चुनाव के दौरान फर्जी खबरों के प्रसार पर मतदाताओं से आग्रह किया, वे ऐसी असत्यापित जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा, झूठ के बाजार में रौनक तो बहुत है, गोया बुलबुले जैसी तुरंत ही फट जाती है... पकड़ भी लोगे तो क्या हासिल होगा सिवाए धोखे के। इसका मतलब है झूठ की दुनिया आकर्षक है ,लेकिन अल्पकालिक है, अगर आप इसे प्राप्त भी कर लेते हैं, तो धोखा ही हाथ लगेगा। 

यह भी पढ़ें: Video: 'EVM पर मैं रात सोच रहा था कि ये प्रश्न आएगा जरूर..., जब मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुनाई शायरी; लगे ठहाके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।