Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण में 227 करोड़पति प्रत्याशी, 159 दागी भी मैदान में, यहां देखें अपने राज्य का आंकड़ा

    Updated: Thu, 16 May 2024 08:13 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 159 दागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 122 प्रत्याशियों पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 62 प्रत्याशी दागी हैं। लद्दाख में किसी भी प्रत्याशी पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 48 निर्दलीय प्रत्याशी करोड़पति हैं। महाराष्ट्र में 87 करोड़पति प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण में 227 करोड़पति मैदान में।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। पांचवें चरण में आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 लोकसभा सीटों पर 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने इन प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। 159 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 122 पर गंभीर अपराध के मामले हैं। पांचवें चरण में कुल 227 करोड़पति प्रत्याशी उतरे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: क्या होता है चुनावी खर्च, इन चीजों को किया जाता है शामिल, जानिए उल्लंघन पर प्रत्याशी के साथ क्या होगा?

    29 पर दर्ज हैं महिलाओं पर अत्याचार के मामले

    पांचवें चरण में चुनाव लड़ने वाले 10 प्रत्याशियों पर भड़काऊ भाषण देने के मामले हैं। वहीं 29 उम्मीदवारों पर महिलाओं पर अत्याचार के केस हैं। एक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। पांचवें चरण के 28 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज है। वहीं चार पर हत्या के केस हैं।

    किस दल के कितने प्रत्याशी दागी?

    सपा के पांच, शिवसेना के तीन, एआईएमआईएम के दो , भाजपा के 19, कांग्रेस के आठ, तृणमूल कांग्रेस के तीन, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के तीन, आरजेडी और बीजेडी के एक-एक प्रत्याशी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    किस दल से कितने करोड़पति?

    पांचवें चरण में 227 करोड़पति प्रत्याशी उतरे हैं। सपा के 10, शिवसेना के छह, आरजेडी के चार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के दो, भाजपा के 36, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सात, तृणमूल कांग्रेस के छह, कांग्रेस के 15, बीजेडी के चार और एआईएमआईएम के दो प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। 3.56 करोड़ रुपये प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति है। एक प्रत्याशी ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

                                           इनके पास सबसे अधिक संपत्ति

    प्रत्याशी
    लोकसभा क्षेत्र
    दल
    कुल संपत्ति
    अनुराग शर्मा झांसी भाजपा 212 करोड़+
    नीलेश भगवान सांबरे भिवंडी निर्दलीय 116 करोड़+
    पीयूष गोयल मुंबई उत्तर भाजपा 110 करोड़+

    यह भी पढ़ें: चुनाव में दलबदलुओं का दबदबा, बीजेपी में भी आए कई दिग्गज, जानिए किस राज्य में कितने नेताओं ने बदला दल

       

                                      दागी प्रत्याशियों का राज्यवार आंकड़ा

    राज्य

    आपराधिक मामले वाले प्रत्याशी       

    गंभीर आपराधिक मामले वाले प्रत्याशी

    महाराष्ट्र 62 45
    उत्तर प्रदेश 29 26
    पश्चिम बंगाल 21 19
    बिहार 15 13
    झारखंड 18 09
    ओडिशा 12 08
    जम्मू-कश्मीर 02 02
    लद्दाख 00 00
    कुल
    159 122

                             

                                      किस राज्य में कितने करोड़पति प्रत्याशी

    राज्य करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या
    महाराष्ट्र 87
    उत्तर प्रदेश 53
    पश्चिम बंगाल  20
    बिहार  27
    झारखंड  21
    ओडिशा 13
    जम्मू-कश्मीर 04
    लद्दाख  02
    कुल  227

     यह भी पढ़ें: चुनाव में दलबदलुओं का दबदबा, बीजेपी में भी आए कई दिग्गज, जानिए किस राज्य में कितने नेताओं ने बदला दल

    comedy show banner
    comedy show banner