Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2019: छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर सुबह सात बजे से आरंभ होगा मतदान

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 12 May 2019 06:29 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान रविवार को होगा। भाजपा के लिए यह चरण अहम है क्योंकि 2014 में उसने इन 59 में से 45 सीटें जीती थीं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2019: छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर सुबह सात बजे से आरंभ होगा मतदान

    नई दिल्ली, आइएएनएस। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान रविवार को सुबह सात बजे से आरंभ होगा। उत्तर प्रदेश की 14, दिल्ली की सभी सात, हरियाणा की सभी 10, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ और झारखंड की चार समेत सात राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।  भाजपा के लिए यह चरण अहम है, क्योंकि 2014 में उसने इन 59 में से 45 सीटें जीती थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप्र में पार्टी ने 14 में से 13 सीटें जीती थीं। सिर्फ सपा संस्थापक मुलायम सिंह ही आजमगढ़ से जीत सके थे। इस चरण में जहां 10.17 करोड़ वोटर हैं वहीं 979 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने सातों राज्यों में सुचारु मतदान के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    इन सीटों पर रहेगी नजर

    छठे चरण में जिन सीटों पर लोगों की नजर रहेगी, उनमें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह (मोतीहारी), मेनका गांधी (सुल्तानपुर), केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (चांदनी चौक), क्रिकेटर गौतम गंभीर (पूर्वी दिल्ली), सपा प्रमुख अखिलेश यादव (आजमगढ़) और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (भोपाल) के बीच मुकाबला मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

    इन राज्यों में है आज मतदान

    राज्य    सीटें

    मप्र-       08

    उप्र -       14

    हरियाणा -10

    बिहार -     08

    पं. बंगाल-  08

    दिल्ली -     07

    झारखंड -    04

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप