Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2019: उत्तर बंगाल के धनी विरासत से समृद्ध कूचबिहार में घास फूल या कमल फूल ?

    By Preeti jhaEdited By:
    Updated: Tue, 09 Apr 2019 11:08 AM (IST)

    उत्तर बंगाल में एक महत्वपूर्ण जिला है कूचबिहार। राजे-रजवाड़ों की धनी विरासत से समृद्ध कूचबिहार में लोकसभा की एक सीट है। कूचबिहार लोकसभा सीट। इस सीट का ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2019: उत्तर बंगाल के धनी विरासत से समृद्ध कूचबिहार में घास फूल या कमल फूल ?

    सिलीगुड़ी , इरफान-ए-आजम। पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरी हिस्से यानी उत्तर बंगाल में एक महत्वपूर्ण जिला है कूचबिहार। राजे-रजवाड़ों की धनी विरासत से समृद्ध कूचबिहार में लोकसभा की एक सीट है। कूचबिहार लोकसभा सीट। इस सीट का मतदान पहले ही चरण में यानी 11 अप्रैल को होने जा रहा है। इसके लिए अनेक राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में ताल ठोके हुए है। पर, लड़ाई तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, फॉरवर्ड ब्लॉक व कांग्रेस के इर्द-गिर्द ही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में देश भर की मोदी लहर के बीच कुल 526499 वोट पा कर तृणमूल कांग्रेस की रेणुका सिन्हा यहां से सांसद निर्वाचित हुई थीं। तब, फॉरवर्ड ब्लॉक के दीपक कुमार रॉय द्वितीय हुए थे। उन्होंने कुल 439393 वोट पाया था। भाजपा उम्मीदवार हेमचंद्र बर्मन ने 217653 वोट के साथ तृतीय स्थान पाया था। वहीं, कांग्रेस के केशवचंद्र राय 74540 वोट पा कर चौथे स्थान पर रहे थे। इधर, 17 अगस्त 2016 को यहां की तृणमूल कांग्रेस सांसद 67 वर्षीया रेणुका सिन्हा का हृदयाघात से निधन हो गया। तब, इस सीट पर उपचुनाव हुआ।

    उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ प्रतिम राय ने रिकॉर्ड 413241 मतों से भाजपा उम्मीदवार को चित्त कर दिया। उन्हें कुल 794375 वोट मिले। द्वितीय रहे भाजपा उम्मीदवार हेमचंद्र बर्मन को 381134 वोट मिले। 2016 के उपचुनाव में इस सीट पर पहली बड़ी पार्टी के रूप में तृणमूल कांग्रेस व दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा उभरी। फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी पूर्व के दूसरे स्थान से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गई। वहीं, कांग्रेस पूर्ववत चौथे स्थान पर ही बरकरार रही। उपचुनाव में फॉरवर्ड ब्लॉक के नृपेंद्रनाथ रॉय को 87363 वोट जबकि कांग्रेस के पार्थ प्रतिम आइशोर को मात्र 33470 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

    अब, 2019 के इस लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने इस सीट पर अपने-अपने नए उम्मीदवार को खड़ा किया है। तृणमूल कांग्रेस ने, फॉरवर्ड ब्लॉक के दिग्गज रहे परेशचंद्र अधिकारी को अपने पाले में ला कर अपना उम्मीदवार बनाया है। परेशचंद्र अधिकारी राज्य की पूर्व माकपा नीत वाममोर्चा सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुके हैं। वह तब कूचबिहार के ही मेखलीगंज विधानसभा क्षेत्र से फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर वर्ष 1991, 2001, 2006 व 2011 में लगातार विधायक रहे।

    इस सीट पर भाजपा ने कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित युवा नेता 33 वर्षीय निशिथ प्रमाणिक पर दांव लगाया है। निशिथ महीना-सवा महीना पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव में निशिथ ने तृणमूल कांग्रेस के लिए जम कर काम किया था। अब वह लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के बागी के रूप में भाजपा के उम्मीदवार हैं।

    वहीं, इस सीट पर फॉरवर्ड ब्लॉक ने गोविंद रॉय को खड़ा किया है। वह 2001 में जलपाईगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने पिया रॉय चौधरी को उम्मीदवार बनाया है जो कि स्कूल शिक्षिका हैं व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या भी हैं। इन चारों के अलावा अन्य दलों व निर्दलीय कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मगर, मुख्य मुकाबला घास फूल (तृणमूल कांग्रेस) बनाम कमल फूल (भाजपा) ही दिख रहा है। अब कूचबिहार के 1716494 मतदाता ही तय करेंगे कि उन्हें कौन सा फूल खिलाना है। मतदान 11 अप्रैल को होगा। जनादेश, देश भर के साथ-साथ 23 मई को आएगा। हर किसी को उसी का इंतजार है।