Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaishali Lok Sabha Election Result 2019 : वैशाली में लोजपा की वीणा देवी ने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को दिया शिकस्त

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 23 May 2019 02:55 PM (IST)

    लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी ने भारी अंतर से जीत हासिल की। इस बार वैशाली सीट से 22 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Vaishali Lok Sabha Election Result 2019 : वैशाली में लोजपा की वीणा देवी ने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को दिया शिकस्त

    मुजफ्फरपुर, जेएनएन। वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा उम्मीदवार वीणा देवी ने आमने-सामने की टक्कर में राजद प्रत्याशी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह को पराजित किया। वीणा देवी को कुल पांच लाख 68 हजार 215 मत मिले जबकि राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को तीन लाख 33 हजार 631 वोट प्राप्त हुए। इस तरह उन्होंने दो लाख 34 हजार 584 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 
    वीणा देवी पहली बार चुनाव लड़ी और भारी जीत दर्ज की। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला हुआ था। इस बार वैशाली सीट से 22 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह इस सीट से पांच बार यहां से सांसद रहे। वीणा देवी को लोजपा ने वर्ष 2014 में जीत हासिल करनेवाले रामा किशोर सिंह की जगह वीणा को उम्मीदवार बनाया। पिछले चुनाव में जदयू के विजय कुमार सहनी और निर्दलीय अनु शुक्ला ने मिलकर 27 फीसद (लगभग ढाई लाख) वोट हासिल किया था। जीत का अंतर करीब 10 फीसद (99267) था। वीणा देवी के समर्थन में एनडीए के घटक दलों के अधिकांश बड़े नेताओं ने चुनावी सभाएं कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पताही हवाई अड्डे पर चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने भी कई सभाएं कीं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रामविलास पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मंच पर आए। वहीं, राजद प्रत्यािशी डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कई सभाएं की थी। शत्रुघ्न सिन्हा भी उनके प्रचार में पहुंचे थे। इनके अलावा हम के जीतन राम मांझी, वीआइपी के मुकेश सहनी आदि नेताओं ने सभाएं कीं। अनंत सिंह ने रोड शो किया। इस लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट हैं। इनमें से साहेबगंज, बरूराज व मीनापुर पर राजद का कब्जा है। पारू में भाजपा व वैशाली में जदयू के राजकिशोर सिंह विधायक हैं। जबकि, कांटी में निर्दलीय अशोक चौधरी का कब्जा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2009 की स्थिति

    1. डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (राजद) : 283454

    2. विजय कुमार शुक्ला (जदयू) : 262049

    3. शंकर महतो (बसपा) :17448

    हार-जीत का अंतर : 21405

    2014 की स्थिति

    1. रामाकिशोर सिंह (लोजपा) : 305450

    2. डॉ. रघुवंश प्रसाद (राजद) :206183

    3. विजय सहनी (जदयू) :145182

    हार-जीत का अंतर : 99267

    -

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप