विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP election results 2019 : लालगंज संसदीय सीट पर बसपा की संगीता के सिर सजा ताज

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Fri, 24 May 2019 02:23 PM (IST)

बसपा की संगीता आजाद पांच लाख 18 हजार 820 वोट पाकर भाजपा की सांसद व प्रत्याशी नीलम सोनकर को एक लाख 61 हजार 597 वोटाें से शिकस्त दी।

UP election results 2019 : लालगंज संसदीय सीट पर बसपा की संगीता के सिर सजा ताज
UP election results 2019 : लालगंज संसदीय सीट पर बसपा की संगीता के सिर सजा ताज

आजमगढ़, जेएनएन। लालगंज संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन की जय-जय रही। बसपा की संगीता आजाद पांच लाख 18 हजार 820 वोट पाकर भाजपा की सांसद व प्रत्याशी नीलम सोनकर को एक लाख 61 हजार 597 वोटाें से शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी को कुल 3 लाख 57 हजार 223 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा की सांसद अपनी सीट नहीं बचा सकी। रही बात संगीता आजाद की तो उनकी विरासत राजनीति से जुड़ी है। संगीता के ससुर गांधी आजाद पूर्व राज्य सभा सांसद सदस्य रहे तो उनके पति अरिमर्दन आजाद लालगंज संसदीय सुरक्षित विधानसभा सीट से बसपा के विधायक हैं। इस क्षेत्र में जातीय समीकरण पूरी तरह भारी रहा।

राजनीतिज्ञ पंडितों की माने तो इस क्षेत्र में विकास नहीं गठबंधन की जीत हुई है। सपा व बसपा के वजह से एमवाई संग अनुसूचित जाति का वोट यहां गठबंधन के पक्ष में रहा। बहरहाल, भाजपा की बात करें तो उन्होंने विकास के मुद्​दे पर चुनाव लड़ा लेकिन जमीन पर वह बहुत कुछ दिखा नहीं सके। संगठन भी कहीं मजबूती से खड़ा होते नहीं दिखा। कांग्रेस प्रत्याशी भी मैदान में रहे लेकिन वह कोई असर नहीं छोड़ पाए। इतना ही नहीं कांग्रेस के पुराने वोट भी अपने पक्ष में नहीं कर सके। 

हालांकि भाजपा के वोट बैंक की बात करें तो इस क्षेत्र में पूर्व की तुलना में उन्हें ज्यादा वोट मिले। 2014 के आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को तीन 24 हजार 014 वोट मिले थे। इस बार उन्हें तीन लाख 57 हजार 223 वोट मिले। इस तरह पिछली बार की तुलना में 33 हजार 209 वोट अधिक मिले। हालांकि उस वक्त बसपा के साथ सपा नहीं थी। 2014 में सपा बेचई सरोज को 2,60,930, बसपा के डा. बलिराम को 2,33,971 वोट मिले थे। इस तरह दोनों वोटों को जोड़ दे तो कुल 4 लाख 94 हजार 901 वोट मिले। इस बार गठबंधन की वजह से बसपा को पांच लाख 18 हजार 820 मिले। इस तरह उनके वोट में 23 हजार 919 का इजाफा ही हुआ। कांग्रेस को 2014 में 21,832 मिले थे। इस बार कांग्रेस को 17 हजार 630 वोट पाकर ही संतोष करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप