khandwa Lok Sabha Chunav Result 2024: खंडवा सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस उम्मीदवार को दी शिकस्त
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। खंडवा लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। बीजेपी इस बार भी जीत दर्ज करने के लिए पुरजोर मेहनत की थी। कांग्रेस को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है।

चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। khandwa Lok Sabha Chunav Result 2024: खंडवा लोकसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। बीजेपी उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र पटेल को बड़े अंतर से हरा दिया है। ज्ञानेश्वर पाटिल को कुल 862679 वोट मिले। उन्होंने 269971 वोटों से शिकस्त दी है।
2019 के चुनाव में नंदकुमार सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी, लेकिन कोरोना में उनका निधन हो गया था। 2021 में हुए उपचुनाव में बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत दर्ज की थी।
किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बीजेपी ने खंडवा लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने नरेंद्र पटेल पर दांव चला था। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में सुभाष चंद्र यादव को टिकट दिया था।
किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव
खंडवा लोकसभा सीट पर इस बार चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान हुआ था।
2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नंदकुमार सिंह चौहान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अरुण यादव को पटखनी दी थी।
इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता
इस लोकसभा सीट पर कुल 1909055 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 983088 हैं और महिला मतदाता 925890 हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।