Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jhalawar Baran Lok Sabha Election Result 2019: बीजेपी के दुष्यंत सिंह के खाते में गई जीत

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 05:48 PM (IST)

    Jhalawar Baran Lok Sabha Election Result 2019 Live झालावाड़-बारां में जीत बीजेपी के खाते में गई हैं। बीजेपी उम्मीदवार दुष्यंत सिंह ने बीजेपी को जीत दिलाई है।

    Jhalawar Baran Lok Sabha Election Result 2019: बीजेपी के दुष्यंत सिंह के खाते में गई जीत

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jhalawar Baran Lok Sabha Election Result 2019 Live: झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की तरफ से खड़े हुए दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज करा ली है। वहीं बीएसपी के बद्री लाल तीसरे नंबर पर रहे हैं। दुष्यंत सिंह को 887400 मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को 433272 वोट मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 में, राजस्थान राज्य में, झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से दुष्यंत सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 676102 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने प्रोमोद भाया को 281546 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 68.65 प्रतिशत वोट पड़े।

    झालावाड़-बारां राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अंता, किशनगंज, बारां-अटरू, छबड़ा, डग, झालरापाटन, खानपुर, मनोहर थाना। 2008 में ये निर्वाचन क्षेत्र स्थापित हुआ है। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। पर्यटन स्थल में यहां का शाहबाद किला प्रमुख है। दिल्ली से इस क्षेत्र की दूरी 609.2 किलोमीटर है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner