विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Interview: चुनाव में जातिवाद पर मेनका गांधी ने दिया बड़ा बयान, विकास और किसानों के मुद्दे पर क्या कहा, पढ़िए पूरा इंटरव्यू

Published: Thu, 16 May 2024 12:28 PM (IST)

Sultanpur Lok Sabha Seat Menka Gandhi भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मेनका गांधी ने चुनाव में जातिवाद के मुद्दे से ...और पढ़ें

Interview: बीजेपी प्रत्याशी और आठ बार की सांसद मेनका गांधी सुलतानपुर से चुनाव लड़ रही हैं।
Interview: बीजेपी प्रत्याशी और आठ बार की सांसद मेनका गांधी सुलतानपुर से चुनाव लड़ रही हैं।

Sultanpur Lok Sabha Seat, Menka Gandhi, Kissan Vikas जागरण, यूपी। आठ बार सांसद और चार बार मंत्री रहीं मेनका गांधी को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सुलतानपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वह इन दिनों चुनावी अभियान में व्यस्त हैं। रोजाना औसतन 12 से 15 नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं। वह कहती हैं कि चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा है। अब योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता। वरुण गांधी के भाजपा में भविष्य के सवाल पर वह कहती हैं कि पार्टी में सिर्फ एमपी ही तो नहीं होते। वरुण का अच्छा ही होगा। मेनका गांधी ने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता अजय सिंह से बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश...

प्रश्न: वरुण गांधी का भाजपा में क्या भविष्य देख रही हैं?

उत्तर: अच्छा ही होगा। पार्टी में केवल एमपी ही तो नहीं होते और लोग भी तो होते हैं।

प्रश्न: 10 साल से यह सीट आपके परिवार के पास है। इस दौरान कौन से ऐसे कार्य हुए, जिससे जनता आपको एक बार फिर वोट दे?

उत्तर: तकरीबन तीन हजार आठ सौ करोड़ रुपये के कार्य हुए। बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ। अस्पताल व थाने खुले, मुझे लगता है सबकी रक्षा हुई। ये जगह अब शांत जगह बन गई। पहले यहां गुंडागर्दी थी, माफिया हावी रहते थे। अब ऐसी स्थिति नहीं है। जिले के लोगों के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

प्रश्न: कौन से ऐसे कार्य हैं, जिन्हें आप अपनी और वरुण की उपलब्धियां मानती हैं?

उत्तर: मेडिकल कॉलेज, पॉलीटेक्निक, रेडियो स्टेशन, नवोदय विद्यालय जैसी बड़े कार्य किए गए। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं, शहर में जाम की समस्या ज्यादा थी। इसके निदान के लिए गोलाघाट से पयागीपुर और गोलाघाट से अमहट मार्ग को चार लेन का बनवाया गया। इससे काफी राहत मिली।

प्रश्न: सरकार की उपलब्धियां या अपने कार्यों के नाम पर, किस तरह मतदाताओं को अपने पाले में कर रही हैं?

उत्तर: मैं केवल उनको बता रही हूं कि पांच वर्षों में क्या हुआ। वे खुद देख रहे हैं। सभी के सुख-दुख में सम्मिलित होने के साथ ही पीड़ितों की समस्याओं का निदान करती हूं। अब तक एक हजार से अधिक गांवों में चौपाल लगा चुकी हूं।

Also Read: UP Lok sabha Election 2024: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी से राजनाथ सिंह तक पांचवे चरण में ये दिग्गज लड़ रहे चुनाव, पढ़िए हाईप्रोफाइल सीटों का समीकरण, 20 मई को होगी वोटिंग

प्रश्न: कितने गांव आपने गोद लिए थे, उनमें क्या काम हुए?

उत्तर: मैंने कोई गांव गोद नहीं लिया। वरुण ने लिया था। जब से मैं यहां आई, तब से गोद लेने का रिवाज खत्म हो गया। मैं हर गांव गोद लेती हूं। सभी लोग अपने हैं। यही मानकर मैं जनता की सेवा कर रही हूं।

प्रश्न: विपक्षी दलों ने जातीय वोटों को काटने के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। वोटों का क्षरण रोकने के लिए आप क्या कर रही हैं?

उत्तर: हम खाली अपील कर सकते हैं कि अपना वोट जाया मत करो। कोशिश कर रही हूं कि इस इलेक्शन में जातिवाद के चंगुल से लोग ऊपर उठ जाएं। सुलतानपुर को एक करें। अगर हम लोग इसमें सफल रहे तो ये बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

प्रश्न: लोकसभा चुनाव किन मुद्दों पर ज्यादा टिका है?

उत्तर: विकास पर टिका है।

प्रश्न: गोमती नदी यहां है। इसकी सफाई नहीं हो पा रही है। घाट कच्चे हैं, इसके लिए आपने क्या किया?

उत्तर: कुछ खास नहीं किया। मैं पुल बनवा रही हूं। जहां तक सफाई का सवाल है, वह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जब पीलीभीत में थी, तो वहां कार्य हुआ था।

प्रश्न: ये कहा जा रहा है कि अगर गठबंधन को बहुमत मिला तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे, इस पर आप क्या कहेंगी।

उत्तर: नो-कमेंट।

प्रश्न: इस बार मुकाबला किससे है?

उत्तर: सपा-बसपा, दोनों ने प्रत्याशी उतारे हैं, कौन मुकाबले में होगा, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि, जनता काम और मददगार को देखती है। इस बार फिर वह हमारे साथ है।

प्रश्न: चुनाव जीतती हैं तो प्राथमिकता पर कौन से कार्य होंगे?

उत्तर: चीनी मिल काफी पुरानी है। इसका कायाकल्प कराना मेरी प्राथमिकता है, जिससे अगले सीजन में किसानों को समस्या न हो। इसके अलावा कृषि पर आधारित ऐसे कार्य हों, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा मिले, इस दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी। अधूरे पुलों, सड़कों का निर्माण जल्द पूरा हो, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति और बेहतर हो, इस दिशा में भी आवश्यक कदम उठाएंगे।

Also Read: पवन सिंह और उनकी मां का नामांकन स्वीकार, कौन वापस लेगा नाम? पावर स्टार ने इशारों में कह दी बड़ी बात