Hoshangabad Lok Sabha Chunav Result 2024: होशंगाबाद में लहराया भाजपा का परचम, 4 लाख से अधिक वोटों से जीते दर्शन सिंह चौधरी
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। उसके प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने 4 लाख से भी अधिक मतों से सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जानिए किसे कितना मिला है वोट. . .

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Hoshangabad Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। उसके प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने 4 लाख से भी अधिक मतों से सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के संजय शर्मा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
दर्शन सिंह चौधरी ने होशंगाबाद से कुल 812147 वोट हासिल किए। वहीं उन्हें टक्कर दे रहे कांग्रेस के संजय शर्मा को 380451 वोट मिले। दोनों के बीच 431696 मतों का अंतर रहा। पिछली बार सीट से भाजपा के राव उदय प्रताप सिंह को जीत मिली थी।
इस बार सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन नतीजे इसके विपरीत आए। होशंगाबाद लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है। इस लोकसभा सीट पर कुल 1706141 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 898069 हैं और महिला मतदाता 808009 हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।