विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajnath Singh in Odisha : भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के हर वर्ग का विकास हुआ- राजनाथ सिंहह

By BabitaEdited By:
Published: Fri, 19 Apr 2019 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 02:15 PM (IST)

Rajnath Singh visit Odisha केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प समावेश में संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

Rajnath Singh in Odisha : भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के हर वर्ग का विकास हुआ- राजनाथ सिंहह
Rajnath Singh in Odisha : भाजपा की सरकार बनने के बाद देश के हर वर्ग का विकास हुआ- राजनाथ सिंहह

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा के मयूरभंज जिला के करंजिया गोलेई कैनाल मैदान में शुक्रवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प समावेश में भाग लेते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीधे तौर पर कांग्रेस पर हमला बोला। 

गृहमंत्री ने कहा केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश में हर वर्ग का विकास हुआ है। वर्ष 2008 से 2014 के बीच देश में के बीच मात्र 25 लाख मकान बने थे जबकि हमारी सरकार आने के बाद 2014 से 2018 के बीच 1 करोड़ 30 लाख मकान बनाए गए हैं।

सिंह ने कहा कि इतना नहीं पहले केन्द्र सरकार द्वारा आपके लिए भेजे गए पैसे को दलाल खा जाते थे, मगर आज आपका पैसा आपके सीधे खाते में वह भी आपके घर के नजदीक वाले बैंकमें आ रहा है। केन्द्र मंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना से देश के गरीब वर्ग को काफी लाभ मिला है। 

1947 से 2014 तक देश में 12 करोड़ लोगों के पास गैस संयोग था, मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद 2014 से 2019 के बीच मात्र 5 साल में 13 करोड़ घरों में गैस संयोग दिए गए हैं। उसी तरह देश में शौचालय की क्या स्थिति थी यह किसी से छिपी नहीं हैं। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें