Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hisar Lok Sabha Election Result 2019 : सांसद बने IAS का पद छोड़ने वाले बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 05:18 PM (IST)

    Hisar Lok Sabha Election Result 2019 हिसार लोकसभा सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के बृजेंद्र सिंह जेजेपी और आप संयुक्‍त प्रत्‍याशी दुष्‍यंत चौटाला थे।

    Hisar Lok Sabha Election Result 2019 : सांसद बने IAS का पद छोड़ने वाले बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hisar Lok Sabha Election Result 2019: हिसार लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं मुख्‍य प्रत्‍याशी जेजेपी और आप के साझे उम्‍मीदवार दुष्‍यंत चौटाला और कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई काे हार का सामना करना पड़ा है। बृजेंद्र को 603289 वोट मिले हैं। वहीं दुष्‍यंत चौटाला को 289221 वोट और भव्‍य बिश्‍नोई को 184369 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। आइएनएलडी के सुरेश कोथ 9761 वोट मिले हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि हरियाणा का हिसार जिला प्रशासनिक मुख्यालय है। यह हरियाणा का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। हिसार की स्थापना सन 1354ई. में तुगलक वंश के शासक फिरोज शाह तुगलक ने की थी। यहां हिंदी और अंग्रेज़ी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं हैं। यह नई दिल्ली के 167 किलोमीटर दूर है। यह भारत का सबसे बड़ा जस्ती लोहा उत्पादक है। इसीलिए इसे इस्पात का शहर के नाम से भी जाना जाता है। 

    वर्ष 2014 में हरियाणा राज्य में हिसार लोकसभा क्षेत्र से दुष्यंत चौटाला का निर्वाचन हुआ। उन्हें 494478 वोट मिले। उनकी पार्टी आईएनएलडी थी। उन्होंने कुलदीप विश्नोई को 31847 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी एचजेसी बीएल थी। 2014 में कुल 76.23 प्रतिशत वोट पड़े।

    हिसार राजनीति परिदृश्‍य से इसलिए भी महत्‍वपूर्ण माना जाता है क्‍योंकि हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भजनलाल कांग्रेस की ओर मुख्‍यमंत्री रहे। वो हिसार से ही थे। वहीं पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का भी हिसार से लगाव रहा। वहीं पूर्व सीएम बंसीलाल ने भी हिसार में राजनीति का नया दौर शुरू किया था।

    दुष्‍यंत चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के पड़पौत्र हैं और पूर्व सीए ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र है। विवाद के चलते हाल में ही इनेलो पार्टी से वो अलग हो गए। उन्‍होंने जननायक जनतादल नाम से नई पार्टी का गठन किया। उन्‍होंने इसी पार्टी से जींद उपचुनाव लड़ा। दुष्‍यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला जींद में दूसरे स्‍थान पर रहे।

    इस लोकसभा चुनाव में दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई। वहीं हिसार में पहली बार कमल खिला और जीत नसीब हुई। इनेलो पार्टी का प्रदेशभर में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है वहीं कांग्रेस भी कहीं टिक नहीं पाई।

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप