Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Giridih Lok Sabha Election Result 2019: गिरिडीह से AJSU के चन्द्र प्रकाश ने जगन्नाथ महतो को हराया

    By Gaurav TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 03:48 PM (IST)

    चंद्र प्रकाश भाजपा-आजसू गठबंधन के प्रत्याशी हैं। चंद्र प्रकाश ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगन्नाथ महतो को हरा दिया है। प्रकाश को 648277 वोट मिले जबकि ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    Giridih Lok Sabha Election Result 2019: गिरिडीह से AJSU के चन्द्र प्रकाश ने जगन्नाथ महतो को हराया

    नई दिल्ली, जेएनएन। Giridih Lok Sabha Election Result: झारखंड के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एजेएसयूपी के चंद्र प्रकाश चौधरी, जेएमएम के जगन्नाथ महतो और बीएसपी के रसूल बख्श मैदान में थे। चंद्र प्रकाश भाजपा-आजसू गठबंधन के प्रत्याशी हैं। चंद्र प्रकाश ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगन्नाथ महतो को हरा दिया है। प्रकाश को 648277 वोट मिले जबकि जगन्नाथ महतो को 399930 मत मिले।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 में झारखंड  में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से रविन्द्र कुमार पाण्डेय का निर्वाचन हुआ। उन्हें 391913 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने जगरनाथ महतो को 40313 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेएमएम थी। 2014 में कुल 64.25 प्रतिशत वोट पड़े।

    गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड का महत्‍वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र में गिरडीह, बोकारो और धनबाद जिले के कुछ हिस्‍सों को शामिल किया गया है। इस संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यह क्षेत्र दुर्गम पहाड़ियों और जंगलों घिरा से है। मुगल सम्राटों का इस क्षेत्र पर शासन रहा। यह क्षेत्र अबरख और कोयला जैसे खनिज उत्‍पादन के लिए भी जाना जाता है। यहीं पर जैनियों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल पार्श्वनाथ भी है। नोबेल पुरस्कार विजेता एवं वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु की जन्‍मस्‍थली इसी क्षेत्र में है

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप