Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LokSabha Election 2019: गोड्डा संसदीय क्षेत्र में लगेगा जेएनयू ब्रांड राजनीति का तड़का

    By mritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 04 Apr 2019 05:07 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव में गोड्डा संसदीय सीट से झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने जेएनयू में छात्र राजनीति से पहचान बनाने वाले वीरेंद्र कुमार को मैदान में उतारने की घ ...और पढ़ें

    Hero Image
    LokSabha Election 2019: गोड्डा संसदीय क्षेत्र में लगेगा जेएनयू ब्रांड राजनीति का तड़का

    देवघर, जेएनएन। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के साथ ही एक और जेएनयू के छात्र नेता चर्चे में हैं। वह हैं-वीरेंद्र कुमार। कुमार झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र में चुनाव के दाैरान जेएनयू ब्रांड राजनीति का तड़का लगाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में गोड्डा संसदीय सीट से झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने जेएनयू में छात्र राजनीति से पहचान बनाने वाले वीरेंद्र कुमार को मैदान में उतारने की घोषणा की है। देवघर के शांति आश्रम में झारखंड जनतांत्रिक महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य व संताल परगना के संयोजक सुरेंद्र मोहली ने इसकी घोषणा की। कहा कि वीरेंद्र कुमार लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े हैं। छात्र राजनीति के साथ दलित-पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के सवाल पर संघर्ष में सक्रिय रहे हैं। कुमार ने कहा कि गोड्डा में अडानी का राज कायम हो गया है। जनता लगातार सरकार के हमले और अडानी के लुटेरे राज के खिलाफ लड़ रही है। गोड्डा में पूंजीपति अडानी की लूट को एजेंडा बनाकर चुनाव लड़ेंगे।