Move to Jagran APP

Election 2019:लोकसभा चुनाव नजदीक आने से भाजपा ने अपने सभी अग्रिम संगठनों को किया सक्रिय

Election 2019 लोकसभा चुनाव के तहत राजस्थान में पहले चरण के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने राजस्थान में अपने सभी अग्रिम संगठनों को सक्रिय कर दिया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 02:56 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 02:56 PM (IST)
Election 2019:लोकसभा चुनाव नजदीक आने से भाजपा ने अपने सभी अग्रिम संगठनों को किया सक्रिय

जयपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के तहत राजस्थान में पहले चरण के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने राजस्थान में अपने सभी अग्रिम संगठनों को सक्रिय कर दिया है। इन संगठनों की रोजाना बैठकें हो रही हैं और इन्हें विभिन्न अभियानो की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। मतदान के दूसरे चरण तक पार्टी के यह अभियान चलेंगे।

loksabha election banner

राजस्थान में पहले चरण का मतदान 29 अप्रेल को होना है और इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही भाजपा ने भी अपनी पार्टी के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा व अन्य अग्रिम संगठनों को सक्रिय कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से इन संगठनों की अलग-अलग बैठकें चल रही है। इन बैठकों में इन संगठनों की ओर से अपने लक्षित मतदाता वर्ग में चलाए जाने वाले अभियानोें के कार्यक्रम तय किए जा रहे है।

ये भी पढ़ें - ओडिशा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम

पार्टी की कोशिश है कि हर वर्ग तक पार्टी के कार्यकर्ता की पहुंच हो और उनके बीच पार्टी से जुड़ेे कार्यक्रम कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाए। इसके लिए हर अग्रिम संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने वर्ग से जुड़ेे कम से कम 25 मतदाताओं से सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया है। अभियानोंं की जिम्मेदारियां तय करने के लिए हर अग्रिम संगठन को लोकसभा क्षेत्र के अनुसार प्रभारी व संयोजक नियुक्त करने को कहा गया है।

ये अभियान चलाएंगे पार्टी के अग्रिम संगठन-

पार्टी ने मैं भी चैकीदार अभियान के निर्देश तो सभी अग्रिम संगठनों को दिए है। इस अभियान पर पार्टी का पूरा फोकस रहेगा। इसके अलावा विशेष सम्पर्क अभियान के तहत प्रोफेशनल्स से सम्पर्क करने और पहला वोट मोदी को अभियान चलाने का निर्णय किया है। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता उन प्रोफेशनल्स से मिलेंगे जो पहली बार वोट देंगे। इनसे सम्पर्क कर इन्हें सरकार के कामकाज के बारे में बताया जाएगा और पार्टी से जोड़ा जाएगा।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ को महिलाओं के बीच जाकर सम्पर्क करने और कमल रंगोली और कमल दीया जलाने जैसे अभियन चलाने को कहा गया है।

इसी तरह किसान मोर्चा मोदी संग किसान, एक साथ वीडियो अभियान, ग्राम चैपाल और माटी तिलक अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ओबीसी मोर्चा को मोदी संग ओबीसी, ग्राम चैपाल, रात्रि चैपाल और रात्रि निवास जैसे कार्यक्रम करने को कहा गया है।  

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.