Devas Lok Sabha Chunav Result 2024: देवास सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, महेंद्र सिंह सोलंकी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 4 लाख से अधिक वोटों से हराया
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। देवास लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। बीजेपी ने इस बार भी मौजूदा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा था। बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी को चारों खाने चित कर दिया। बीजेपी को बड़ी जीत मिली।

चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। Dewas Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: देवास लोकसभा की रिजल्ट सामने आ गया है। बीजेपी उम्मीदवार देवास सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र मालवीय को बड़े अंतर से हरा दिया है। उन्हें कुल 928941 वोट मिले। उन्होंने 425225 के अंतर से हरा दिया है।
किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बीजेपी ने देवास लोकसभा सीट पर इस बार भी महेंद्र सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने पिछले उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह टिपाणिया के बदले राजेंद्र मालवीय को टिकट दिया था। प्रह्लाद सिंह टिपाणिया को 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव
देवास लोकसभा सीट पर इस बार चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान हुआ है।
2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह टिपाणिया को हराया था।
इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता
इस लोकसभा सीट पर कुल 1760503 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 914212 हैं और महिला मतदाता 846259 हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।