Damoh Lok Sabha Chunav Result 2024: दमोह में भाजपा के राहुल सिंह लोधी की बड़ी जीत, 4 लाख से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस को हराया
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा के राहुल लोधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को बड़े अंतर से हराया है। दोनों के मतों में 4 लाख से भी अधिक का अंतर रहा। जानिए किसे कितना मिला वोट. . . .

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Damoh Lok Sabha Chunav Result 2024: दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा के राहुल लोधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को बड़े अंतर से हराया है। दोनों के मतों में 4 लाख से भी अधिक का अंतर रहा।
राहुल सिंह लोधी ने कुल 709768 मत प्राप्त किए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एवं कांग्रेस प्रत्याशी तरबर सिंह लोधी को 303342 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के इंजी. गोवर्धन राज को 21404 वोट प्राप्त हुए।
इससे पहले 2019 के चुनाव में इस सीट से प्रह्लाद सिंह पटेल ने जीत दर्ज की थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर विधायक का चुनाव लड़ा था। अभी वे मोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।
किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
बीजेपी ने दमोह लोकसभा सीट से राहुल लोधी को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने तरबर सिंह लोधी को टिकट दिया था। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में प्रताप सिंह को टिकट दिया था।
किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव
दमोह लोकसभा सीट पर इस बार दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।
2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह को पटखनी दी थी।
इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता
इस लोकसभा सीट पर कुल 1768777 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 933791 हैं और महिला मतदाता 834962 हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।