Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति 5 वर्षों में 68.93% बढ़ी, जानिए अब कितनी प्रॉपर्टी है उनके पास

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने अपनी कुल संपत्ति 9.40 करोड़ रुपये बताई थी। वायनाड के अलावा राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 08:21 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 09:58 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति 5 वर्षों में 68.93% बढ़ी, जानिए अब कितनी प्रॉपर्टी है उनके पास
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति 5 वर्षों में 68.93% बढ़ी, जानिए अब कितनी प्रॉपर्टी है उनके पास

वायनाड, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति पिछले पांच सालों में 68.93% बढ़ी है और अब 15.88 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। यह जानकारी खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र भरने के दौरान बताईं। राहुल गांधी ने सौंपे गए हलफनामे में इस बात की जानकारी दी कि मौजूदा समय में उनके पास 15.88 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने अपनी कुल संपत्ति 9.40 करोड़ रुपये बताई थी।

prime article banner

वायनाड के अलावा राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने हलफनामे में बताया कि उन्होंने साल 1995 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के  ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल (डिवेलपमेंट स्टडीज) किया है। हलफनामे में यह भी बताया गया है कि राहुल गांधी के पास कोई अपनी कार नहीं है और एसपीजी सुरक्षा प्राप्त होने के कारण उन्हें एसपीजी के वाहन में घूमना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - Lok Sabha ELection 2019: दो सीटों से चुनाव लड़ने को मजबूर, कांग्रेस की इकलौती उम्मीद हैं राहुल

2004 लोकसभा चुनाव के दौरान बताई थी 56 लाख रु. की संपत्ति

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने साल 2004 में नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में बताया था कि उनके पास महज 55 लाख 83 हजार 123 रुपये मूल्य की कुल संपत्ति है। फिर 2009 के अगले लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जो 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त 9 करोड़ 40 लाख रुपये हो गई। 

हलफनामें में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बताया कि उनके पास 40 हजार रुपये नकदी है, उनके 17.93 लाख रुपये कई बैंकों में जमा हैं। इसके अलाव राहुल गांधी ने 5.19 करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों के बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में लगा रखे हैं। उनके पास 333.3 ग्राम सोना भी है। दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में उनके पास खेती की पैतृक जमीन भी है, इसके अलावा गुरुग्राम में उनके पास दो कार्यालय भी हैं।

ये भी पढ़ें - दिल्ली में AAP-कांग्रेस में गठबंधन तकरीबन तय, जानिए- क्या होगा सीट बंटवारे का फॉर्मूला

राहुल की संपत्ति पर भाजपा ने उठाए थे सवाल

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने हाल ही में राहुल गांधी की संपत्ति को लेकर सवाल भी उठाया था। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की सम्पत्ति 2004 के 55 लाख रुपये थी यह संपत्ति साल 2014 तक अभूतपूर्व रूप से बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंच गई। वो इसके बारे में जवाब दें। पात्रा ने मीडिया से पूछा, 'अखिर कैसे एक सांसद की संपत्ति आय के कोई प्रत्यक्ष स्रोत के बिना इतने वर्षों में इतनी ज्यादा बढ़ सकती है? राहुल गांधी कृपया हमें विकास के इस मॉडल के बारे में बताएं।'

राहुल पर बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के 72 लाख कर्ज  

गुरुवार को वायनाडसीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान सौंपे हलफनामे में राहुल गांधी ने बताया कि उनके ऊपर विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की 72 लाख रुपयों की देनदारी है। गांधी के पास 5 करोड़ 80 लाख 58 हजार 799 रुपये की चल संपत्ति जबकि 10 करोड़ 8 लाख 18 हजार 284 रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये 88 लाख 77 हजार 83 रुपये है। यानी, 2014 से 2019 के बीच राहुल गांधी की संपत्ति में 6 करोड़ 48 लाख 77 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, 2004 से 2019 के तुलना करें तो इन 15 वर्षों में राहुल गांधी की संपत्ति में 2,745 प्रतिशत यानी 15 करोड़ 32 लाख 93 हजार 960 रुपये की वृद्धि हुई है।

राहुल गांधी पर 5 मामले दर्ज हैं

राहुल गांधी ने वायनाड के नामांकन पत्र के साथ सौंपे गए हलफनामे में बताया है कि मौजूदा समय में उनके खिलाफ पांच मामले लंबित हैं। हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ दो मामले महाराष्ट्र में लंबित हैं और एक-एक मामला झारखंड, असम और नई दिल्ली में लंबित है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.